फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   On court orders, murder report filed against six including wife

Hardoi News: न्यायालय के आदेश पर पत्नी समेत छह पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Thu, 30 Jan 2025 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Thu, 30 Jan 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
On court orders, murder report filed against six including wife
- टड़ियावां थाना क्षेत्र में हुई थी घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


टड़ियावां। संदिग्ध हालात में लगभग छह माह पहले युवक की मौत के मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पत्नी समेत छह लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। रिपोर्ट दर्ज होने के साथ ही पूरी घटना की जांच भी शुरू हो गई है। टड़ियावां थाना क्षेत्र के पुरवा देवरिया निवासी इरफान का निकाह घटना के पांच साल पहले थमरवा निवासी जाकिर की पुत्री सालिया से हुआ था। निकाह के एक बर्ष बाद ही दोनों के बीच मनमुटाव होने लगा। इस दौरान सालिया अपने मायके चली गई और पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस चौकी हरिहरपुर में दोनों के बीच सुलह समझौता हो गया। 17 अगस्त 2024 को इरफान पत्नी सालिया को मायके से विदा कराकर घर लाया था। सालिया के साथ मां आलिया और चार भाई कासिम, हासिम, आरिफ और आसिब भी आए थे। सालिया को घर छोड़ने के बाद इरफान ससुरालीजनों के साथ बाजार गया था। इसके बाद वापस घर नहीं पहुंचा। 18 अगस्त 2024 की सुबह उसका शव गांव के पश्चिमी तालाब के पास पड़ा मिला। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मृतक के पिता अली मोहम्मद की तहरीर पर मृतक की पत्नी समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed