फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   On completion of 60 years, VHP workers will visit 250 villages

Hardoi News: 60 साल पूरे होने पर विहिप कार्यकर्ता 250 गांवों का करेंगे भ्रमण

Sun, 25 Feb 2024 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sun, 25 Feb 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
On completion of 60 years, VHP workers will visit 250 villages
पचदेवरा (हरदोई)। 60 साल पूरे होने पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) कार्यकर्ता 250 गांवों का भ्रमण कर लोगों से संपर्क करेंगे। यह रणनीति रविवार को भरखनी प्रखंड विहिप व बजरंग दल की बैठक में तय की गई।
विज्ञापन

सुशीला देवी भूरी सिंह सरस्वती शिशु मंदिर रमापुर में जिला सह मंत्री रवि ने दीप जलाकर बैठक का शुभारंभ किया। प्रखंड मंत्री हरिस्वरूप ने आचार्य पद्धति से कार्यक्रम की शुरुआत की। जिला सह मंत्री ने कहा कि विहिप के 60 साल पूरे होने पर करीब 250 गांवों में संपर्क किया जाएगा। कार्यकर्ताओं की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। कार्यकर्ताओं को सक्रियता का संकल्प दिलाया। प्रखंड टीम भ्रमण कर काम कर रही है।
विज्ञापन

जिला धर्माचार्य संपर्क प्रमुख अजीत प्रताप सिंह ने कहा कि रामोत्सव कार्यक्रम को क्षेत्र में भव्य तरीके से बनाने की तैयारियां चल रही हैं। सभी लोग आराध्य श्रीराम के आदर्शों पर चलकर देश को दोबारा से विश्व गुरु बनाने का काम करेंगे। जिला बलो उपासना प्रमुख प्रशांत सिंह ने प्रखंड स्तर के नवीन दायित्यों की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें आकाश कुमार को विहिप का प्रखंड उपाध्यक्ष, विपिन को बजरंग दल का सह संयोजक, अर्पित को ग्राम पंचायत आमतारा संयोजक, गौरव को सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी। बैठक में विशाल, रामबाबू शुक्ला और सभी प्रखंड कार्यकारिणी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed