फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   old woman found dead

सड़क किनारे मिला वृद्धा का शव

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 02:51 PM IST
विज्ञापन
old woman found dead
NA - फोटो : AMAR UJALA
सड़क किनारे पड़ा मिला वृद्धा का शव -रविवार को गांव जाने के लिए निकली थी संवाद न्यूज़ एजेंसी भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदोई-लखनऊ-सीतापुर सीमा पर ग्राम रैकवारखेड़ा में सड़क किनारे वृद्धा का शव पड़ा मिला ।महिला के पास से एक पोटली बरामद हुई है, जिसमें रोजमर्रा के इस्तेमाल की कुछ वस्तुएं हैं ।मृतका के पुत्र की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।मूल रूप से लखनऊ जनपद के माल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुरतीखेड़ा निवासी नज्जू(80) लखनऊ के कैटल कॉलोनी में अपने पुत्र रईस के साथ रहती थी। रईस ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी मां रविवार को ठाकुरगंज से डाले से पैतृक गांव ग्राम सुरतीखेड़ा थाना माल गई थी। गांव न पहुंचने पर उनकी खोजबीन शुरू की गई ।मंगलवार को रैकवारखेड़ा में सड़क किनारे उनका शव पड़ा मिला। अतरौली के प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी ने बताया कि पुत्र रईस की सूचना पर महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है ।शव के पास से पोटली बरामद हुई है ।जिसमें परिवार की फोटो साबुन, तेल ,मंजन ,टोपी और कपड़े हैं ।परिजनों ने फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed