फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   old person died when he is going to distribute sons marriage card

बेटे की शादी का कार्ड देने जा रहे अधेड़ की मौत

Mon, 22 Jan 2018 11:51 PM IST
हरदाेई
हरदाेई Updated Mon, 22 Jan 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
old person died when he is going to distribute sons marriage card
जिला अस्पताल की मोर्चरी के बाहर मौजूद उपनिरीक्षक व गमगीन परिजन। अमर उजाला। - फोटो : अमर उजाला

बेटे की शादी का कार्ड देने जा रहे अधेड़ को प्राइवेट बस ने टडिय़ावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत भकुरहा पुल के निकट टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। 

विज्ञापन

सीतापुर के थाना महोली के ताशपुर निवासी राम सागर (50) पुत्र डम्मर वर्तमान में परिवार के साथ थाना रामकोट के ग्राम हबीबपुर में रह रहे थे। उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा अनुराग सिविल इंजीनियर है। जिसकी शादी जनपद सीतापुर के ग्राम दुर्गापुर से तय कर दी थी। उसका 12 फरवरी को तिलक होना था और 18 फरवरी को बारात जानी थी। सोमवार सुबह वह बेटे की शादी के कार्ड बांटने घर से निकले थे। वह भीठेउरा से टंडौर जा रहे थे। थाना क्षेत्र के ग्राम भकुरहा पुल के पास पिसावां से हरदोई आ रही निजी बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां पर चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। उसके पास मिले शादी के कार्ड और मोबाइल के आधार पर परिजनों को सूचना दी। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। घटना की जानकारी होते ही उसका बड़ा बेटा अनुराग और छोटा बेटा अभिषेक परिजनों सहित जिला अस्पताल पहुंचा। घटना से उसकी पत्नी शारदा सहित परिजनों को रो रोकर हाल बेहाल था।
विज्ञापन


 माहौल गम में बदला 
राम सागर के घर पर उसके रिश्तेदारों का आना शुरू हो गया था। परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थी। हर तरफ खुशी का महौल था। अचानक हुई इस दुर्घटना ने परिवार में चीख पुकार मच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों में मची चीखपुकार
हादसे के बाद बस अनियंत्रित होकर खाई में पहुंच गई। इससे बस पर सवार यात्रियों में चीखपुकार मच गई। बस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। बस के पलटने से बचने से एक बड़ा हादसा टल गया। बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed