फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   old lady sacked from house

मकान में ताला लगाकर वृद्धा को घर से निकाला

Sun, 05 Dec 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
old lady sacked from house
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम खुदुुई में बेटी-दामाद ने मकान में ताला लगाकर वृद्धा को घर से निकाल दिया। पीड़िता ने शनिवार को एसपी को प्रार्थना पत्र देकर मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम खुदुई मजरा फतियापुर निवासी बेहसी (75) ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पास लगभग आठ बीघा खेत थे। कुछ दिनों पूर्व उसके दामाद व बेटी ने पेंशन दिलाने का झांसा देकर राजिस्ट्री कार्यालय लाकर खेतों का बैनामा करा लिया था। गलत ढंग से बैनामा की जानकारी होने पर पीड़िता ने जमीन के एवज में रुपयों की मांग की।
विज्ञापन

आरोप है कि दामाद ने उसे जानमाल की धमकी दी। बताया कि 22 नवंबर को बेटी-दामाद ने उनके मकान में ताला लगाकर निकाल दिया। पीड़िता ने सेमरा चौकी पर पहुंचकर शिकायत की, लेकिन पुलिस ने फरियाद नहीं सुनी। इसके बाद वह दर-दर भटक रही हैं। शनिवार को पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed