{"_id":"5f5faf198ebc3e99d53a4c2a","slug":"old-lady-died-in-accident-hardoi-news-knp582661797","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैदल जा रही वृद्धा को बाइक सवार ने टक्कर मारी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैदल जा रही वृद्धा को बाइक सवार ने टक्कर मारी, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। बैंक से रुपये निकालने जा रही वृद्धा को सोमवार दोपहर गांव के पास बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्धा की मौत हो गई।
शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भदैंचा निवासी जयदेवी (58) पत्नी बालकराम का खाता कुतुबापुर स्थित बैंक में है। सोमवार दोपहर जयदेवी बैंक से रुपये निकालने गई थी।
गांव के बाहर सड़क के किनारे पैदल जाते समय अनियंत्रित बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन ने उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मृतका के परिवार में दो बेटे व दो बेटियां हैं। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।