फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Officials took stock, repair of the road started

Hardoi News: अधिकारियों ने लिया जायजा, मार्ग की मरम्मत हुई शुरु

Sun, 21 Jul 2024 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Officials took stock, repair of the road started
बेहटागोकुल। श्रीशिवसंकट हरण बाबा तक जाने वाले भक्तों को अब गड्ढों और जलभराव वाले मार्ग से नहीं गुजरना होगा। प्रशासन ने हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग से सकाहा मंदिर तक करीब एक किमी. लंबाई वाले मार्ग की मरम्मत शुरु करा दी है। रविवार को सदर एसडीएम, बीडीओ ने मंदिर परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं को देखा।
विज्ञापन

भगवान शिव को समर्पित सावन माह में शहर मुख्यालय से करीब 17 किमी. दूर सकाहा गांव स्थित श्रीशिवसंकट हरण मंदिर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और कांवड़िया आते हैं। एनएच-731 हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग से मंदिर तक जाने वाले मार्ग पर गड्ढों और जलभराव की समस्या पर अमर उजाला ने 20 जुलाई के अंक में गड्ढों और जलभराव से होकर श्रीशिवसंकट हरण तक पहुंचेगे श्रद्धालु शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। खबर का अधिकारियों ने संज्ञान लिया।
विज्ञापन

रविवार को सदर एसडीएम सुशील कुमार मिश्रा, बावन बीडीओ डॉ. रामप्रकाश मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर का जायजा लिया और व्यवस्थाओं को देखा। लोक निर्माण विभाग ने हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग से मंदिर जाने वाले करीब एक किमी. लंबाई वाले मार्ग की मरम्मत शुरु कर दी है। रविवार से काम होने से अब सोमवार को आने वाले श्रद्धालुओं और कांवड़ियों को गड्ढों और जलभराव से होकर नहीं जाना पड़ेगा। मंदिर के पास नाला की सफाई पंचायत को कराने के साथ ही प्रधान गुडनेश कुमार को पंचायत घर में गद्दा, पंखा आदि की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। इससे बारिश के समय कावड़िया ठहर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर परिसर के जर्जर मुख्य गेट के लिए एसडीएम ने पुजारी को बताया कि इसका प्रस्ताव भेजा जाएगा। सावन मेले के बाद कार्य कराया जाएगा। खराब दो नलों को दुरुस्त कराने के निर्देश पंचायत सचिव को दिए। मंदिर के पुजारी सूर्यकमल गोस्वामी ने मंदिर से सकाहा गेट तक प्रकाश व्यवस्था की मांग की। एसडीएम ने बावन ब्लॉक प्रमुख को फोन कर व्यवस्था के लिए कहा। एसडीएम, बीडीओ ने मंदिर में भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। एडीओ पंचायत प्रदीप कुमार, सचिव दिव्या सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed