{"_id":"64f8b97b6078da681c060898","slug":"officials-of-executing-agencies-should-speed-up-development-and-construction-hardoi-news-c-213-1-hra1001-3222-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: विकास, निर्माण में कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी तेजी लाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: विकास, निर्माण में कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी तेजी लाएं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत विकास व निर्माण में तेजी लाई जाए। कार्यदायी संस्था के अधिकारी काम समय से पूरे कराएं और मानक गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि काम पूरा करने के साथ ही मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर भी फीडिंग समय से ही सुनिश्चित कराएं।
डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने बुधवार को विकास भवन के स्वर्ण जयंती सभागार में बैठक की अध्यक्षता करते हुए कार्यदायी संस्थावार प्रगति की जानकारी ली। कहा कि रैंकिंग खराब होने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी।
लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं से कहा कि सड़कों के निर्माण में तेजी लाते हुए समय सीमा के अंदर पूरा कराने के निर्देश दिए। सिंचाई विभाग को नहरों से टेल तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था के निर्देश दिए। सांसद व विधायक निधि के कार्यों को समय से पूरा किया जाए। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के निर्माण को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में डीडीओ अरविंद कुमार, पीडी गजेंद्र तिवारी सहित अधिकारी मौजूद रहे।