{"_id":"69e27782555127baa103d8d9","slug":"officials-busy-preparing-for-the-prime-ministers-possible-program-hardoi-news-c-213-1-hra1001-148188-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर तैयारी में जुटे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर तैयारी में जुटे अफसर
विज्ञापन
फोटो-20- गंगा एक्सप्रेसवे पर तैयारी का जायजा लेते मंडल आयुक्त लखनऊ विजय विश्वास पंत साथ में मौजूद एडीजी प्रवीण कुमार, डीएम अनुनय झा व अन्य। संवाद
29 अप्रैल को संभावित है दौरा, आयुक्त और एडीजी ने किया निरीक्षण
संवाद समाचार एजेंसी
मल्लावां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 29 अप्रैल को संभावित कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई हैं। गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण समारोह के लिए मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत और एडीजी प्रवीण कुमार ने एक्सप्रेसवे पर प्रस्तावित सभास्थल, पार्किंग स्थल को देखा। अधिकारियों से कहा कि सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखी जाएंगी।
मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी अनुनय झा के साथ सभास्थल, पार्किंग स्थल, समारोह में आने वाले लोगों के बैठने, पानी, भोजन आदि व्यवस्था पर चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिए। 29 अप्रैल को लोकार्पण संभावित माना जा रहा है। इसके लिए कस्बे से दो किलोमीटर दूर कल्याणपुर गांव के पास बने कट के पास सभास्थल पर तैयारियां जोरों से की जा रही हैं। शुक्रवार को आयुक्त, एडीजी ने संभावित कार्यक्रम को लेकर जिले के अधिकारियों के साथ चर्चा की और पूरे आयोजन की रूपरेखा तय की।
आयुक्त ने जिलाधिकारी से कहा कन्नौज, उन्नाव, फर्रुखाबाद, हरदोई और लखनऊ की तरफ से आने वाली बसों और निजी वाहनों के लिए समुचित पार्किंग स्थल की व्यवस्था रखी जाए। मंडलायुक्त ने पूछे जाने पर बताया कि अभी कार्यक्रम निश्चित नहीं है। कार्यक्रम की संभावित तारीख को लेकर तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
राघौपुर मार्ग कट के दाएं सभास्थल और बाईं तरफ पार्किंग बनेगी
प्रधानमंत्री के आगमन पर लोकार्पण समारोह के लिए राघौपुर मार्ग पर गंगा एक्सप्रेसवे के कट के दाहिनी तरफ सभास्थल और बाईं तरफ पार्किंग तय की गई है। जिलाधिकारी अनुनय झा ने मंडलायुक्त को बताया कार्यक्रम तय होने पर समारोह के लिए भूमि को चिह्नित किया गया है। दूसरे जनपदों से आने वाले वाहनों के लिए बाईं तरफ पार्किंग की व्यवस्था रखी जाएगी।