फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Offerings to Lord Sita Ram during the Annakut festival

Hardoi News: भगवान सीताराम को अन्नकूट महोत्सव में लगाया भोग-प्रसाद

Thu, 23 Oct 2025 10:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
Offerings to Lord Sita Ram during the Annakut festival
फोटो-01- श्रीरामजानकी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव व गोवर्धन पूजन करते पुजारी मैथिली शरण। संवाद
हरदोई। भगवान सीताराम को अन्नकूट महोत्सव पर श्रद्धालुओं ने भोग-प्रसाद लगाया। नवीन गल्ला मंडी में श्रीराम जानकी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव गोवर्धन पूजा बड़ी धूमधाम से हुई।
विज्ञापन

दिवाली के बाद प्रतिपदा पर बुधवार देर शाम श्रीराम जानकी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव में भगवान श्री सीताराम को विभिन्न व्यंजनों का भोग-प्रसाद अर्पित किया गया। ऐसी मान्यता है कि भगवान श्रीराम लंका विजय के बाद जब अयोध्या वापस आए तो अयोध्यावासियों ने दीपोत्सव से स्वागत किया था और अगले दिन विभिन्न प्रकार के पकवान बनाकर भगवान को भोग अर्पित किया था। वहीं, दूसरी मान्यता है कि भगवान इंद्र ने नाराज होकर गोकुलवासियों को घनघोर वर्षा कर उन्हें डुबोना चाहा तो भगवान श्रीकृष्ण ने उनकी गोवर्धन पर्वत उठाकर रक्षा की थी। तभी से नाना प्रकार के व्यंजनों से भोग लगाकर गोवर्धन महाराज की पूजा की जाती है। भगवान श्री सीताराम का शृंगार और पूजन किया गया।
विज्ञापन

पुजारी मैथिली शरण ने वैदिक मंत्रों से पूजन कराया और जेवनार के पद व गारी गीत गाकर भगवान को भोग लगाया। आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ। पं. विनीत पांडे व पं. श्याम सुंदर शुक्ला ने सहयोग किया। इस मौके पर राकेश अग्रवाल, कैलाश गुप्ता, संजय गुप्ता, दिलीप गुप्ता, रमेश गुप्ता, खुशीराम गुप्ता, राकेश शुक्ला, मंजू गुप्ता, सिया दुलारी आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

फोटो-01- श्रीरामजानकी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव व गोवर्धन पूजन करते पुजारी मैथिली शरण। संवाद

फोटो-01- श्रीरामजानकी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव व गोवर्धन पूजन करते पुजारी मैथिली शरण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed