फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   of four including uncle and auntmurder case filed against

Hardoi News: चाचा-चाची समेत चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज, पढ़ें पूरा मामला

Tue, 04 Jul 2023 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Tue, 04 Jul 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
of four including uncle and auntmurder case filed against
पचदेवरा थाना क्षेत्र के हथौड़ा गांव में किशोरी की हत्या के खुलासे के करीब पुलिस पहुंच गई है। अवैध संबंधों का विरोध करने पर चाची ने अपने प्रेमी, उसके भाई और पति के साथ मिलकर युवती की हत्या की थी। खुलासे तक पहुंच जाने के बाद पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या, हत्या की साजिश रचने समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पचदेवरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी (15) का शव शनिवार को बिसौली गांव के जंगल में पड़ा मिला था। शुरुआत से ही पुलिस किसी करीबी के ही घटना में शामिल होने के बिंदु पर जांच कर रही थी। इसमें ऑनर किलिंग का भी बिंदु शामिल था। सोमवार को किशोरी के पिता ने अपने भाई, उसकी पत्नी, पत्नी के प्रेमी तेज प्रताप और तेज प्रताप के भाई राजीव के खिलाफ हत्या, हत्या की साजिश रचने आदि की रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर में बताया है कि 30 जून को शाम साढ़े पांच बजे गांव की चौपाल पर वह दो लोगों के साथ बैठा था। इसी दौरान भाई वहां आया और मारपीट करने लगा।
विज्ञापन


किशोरी के पिता के मुताबिक भाई गाजियाबाद में नौकरी करता है, जबकि उसकी पत्नी गांव में रहती है। आरोप है कि तेज प्रताप के अवैध संबंध भाई की पत्नी से हैं। इसके चलते भाई के मकान में तेज प्रताप और उसके भाई राजीव का आना जाना बना रहता है। किशोरी इसका लगातार विरोध कर रही थी। 30 जून की रात दस बजे किशोरी का पिता गांव के ही एक बाग में बने खाली मकान में छत पर जाकर सो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह छह बजे जब वह वापस घर पहुंचा, तो बेटी घर पर नहीं थी और घर में खून के छींटे पड़े थे। इसी बीच पता चला कि बेटी का शव बिसौली गांव के जंगल में पड़ा है। प्रभारी निरीक्षक पचदेवरा विद्या सागर पाल ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed