फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   O misery break , Maruti Nandan , listen ...

हे दुख भंजन, मारुति नंदन, सुन ले...

Sun, 05 Apr 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sun, 05 Apr 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
O misery break , Maruti Nandan , listen ...

शिव के  ग्यारवें रुद्र अवतार एवं भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त बाला जी हनुमान की जयंती शनिवार को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। मंदिराें पर हनुमान जी की पूजा के साथ ही प्रसाद का वितरण किया गया एवं भंडारों का आयोजन हुआ।

विज्ञापन


शास्त्रों के जानकारों के अनुसार हनुमान जयंती पर बाला जी की पूजा अर्चना करने से दुखों का नाश होता है एवं समस्त प्रकार के भय दूर हो जाते हैं। श्रीराम के अवतार लेने के ठीक छह दिन बाद भगवान शिव के ग्यारवें रुद्र अवतार हनुमान जी महाराज ने पृथ्वी पर अवतार लिया था, इसलिए श्रीराम प्रकटोत्सव रामनवमी के छह दिनों बाद हनुमान जयंती मनाई जाती है।
विज्ञापन


जो भी भक्त रामनवमी को भगवान श्रीराम की पूजा आराधना करता है तथा उसके छह दिनों बाद हनुमान जी की जयंती प्रकटोत्सव पर बाला जी की पूजा आराधना नियम संयम से करता है, उसके समस्त प्रकार के कष्ट दूर हो जाते हैं। हनुमान जी के साथ अष्टसिद्धि के साथ नौ देवियों की कृपा है तथा नौ ग्रहों का वरदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे हनुमान जी की आराधना करने वाले को भगवान विष्णु, भगवान शिव तथा माता दुर्गा एवं नौ ग्रहों की कृपा प्राप्त होती है। कहते हैं कि हनुमान जी की पूजा आराधना करने से समस्त प्रकार के भय दूर होेते हैं एवं अकाल मृत्यु भी टल जाती है।

ऐसे वीर हनुमान बाला जी महाराज की जयंती प्रकटोत्सव पर प्रमुख रूप से मंदिरों में पूजन आरती के साथ भंडारों का आयोजन हुआ। श्रीराम जानकी मंदिर में आचार्य मैथिलीशरण शास्त्री द्वारा हनुमान का पूजन अर्चन किया गया और हनुमान को 56 भोग लगाए गए।

इसके अलावा शहर भर के हनुमान मंदिरों में विशेष पूजन अर्चन का आयोजन हुआ। इस मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। उधर, हरपालपुर क्षेत्र स्थित रानीखेड़ा गांव में बच्चा बाबा के आश्रम पर हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई। सुबह पूजन व उसके बाद यज्ञ का आयोजन हुआ।

दोपहर बाद भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान बच्चा बाबा ने हनुमान जयंती पर प्रकाश डालते हुए उनकी महिमा का गुणगान किया। इस मौके पर डा. जितेंद्र यादव, भाजपा नेता माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, अरविंद प्रताप सिंह, अनिल आदि लोग मौजूद थे।

उधर, बाला जी महाराज की जयंती पर शनिवार को शहर भर में जगह जगह भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों द्वारा प्रसाद ग्रहण करने को दिन भर पंक्तियां लगी नजर आई। श्रीराम जानकी मंदिर के  बाहर भी मंडी व्यापारियों के सहयोग से भंडारे का आयोजन हुआ, तो मौनी बाबा मंदिर पर नारायण सेवा समूह द्वारा श्रद्धालुओं को खीर के प्रसाद का वितरण किया गया।

इस मौके पर पुजारी हरिओम पांडेय, कार्यकारी संचालक जयराम गुप्ता, सुनील कुमार गुप्त, प्रियम मिश्रा, सोमेश, पंकज, राधेश्याम, शिवधीश त्रिपाठी, सुमेर सिंह, डा. नरेश चंद्र शुक्ल, डा. पीसी गुप्त, डा. जेबी सिंह, जयशंकर गुप्त आदि मौजूद थे। उधर, अरुणा पार्क के निकट गायत्री नगर मेें गायत्री प्रज्ञापीठ पर हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई।


इस मौके पर हनुमान चालीसा का सस्वर पाठ किया गया। उसके बाद भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर दीपक मिश्रा, मनीष लाला, छोटू लाला, आनंद गुप्ता, भरत पांडेय, जीतेश दीक्षित, अंबुज, संजय मिश्र, कमलेश्वर सक्सेना, करुणा शंकर, आदेश कपूर, सचिन, अंकित, देवेंद्र, आर्यन आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed