फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Nutritional now 840 calories , 24 grams protein

पोषाहार में अब 840 कैलोरी, 24 ग्राम प्रोटीन

Sun, 27 Sep 2015 11:30 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई Updated Sun, 27 Sep 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
Nutritional now 840 calories , 24 grams protein

राज्य पोषण मिशन द्वारा शून्य से पांच वर्ष तक के

विज्ञापन
बच्चों का वजन कराने के बाद अतिकुपोषण की स्थिति स्पष्ट हो गई। सूबे में 13 लाख बच्चों में अतिकुपोषण मिला, तो जिले में भी 39,532 बच्चे अतिकुपोषित हैं। बाल विकास विभाग ने फिलहाल तो आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को अधिक कैलोरी व प्रोटीन की मात्रा वाला पोषाहार देने के साथ ही मार्निंग स्नैक मे बढ़ोतरी के साथ ही मीनू के अनुसार हाटकुक्ड देने के निर्देश दिए हैं।

कुपोषण पर लगाम लगाने के तमाम दावों को हाल ही में कराए गए वजन महाअभियान ने आईना दिखा दिया। अतिकुपोषित बच्चों की प्रतिवर्ष सर्वे रिपोर्ट तैयार होती थी। वित्तीय वर्ष 13-14 में रैपिड सर्वे आन चिल्ड्रेन 13 की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में 23 लाख बच्चों में अतिकुपोषण का आकलन किया गया, पर जिलों से मिले आंकड़ोें में मात्र 1.58 लाख बच्चे ही अतिकुपोषित मिले।

जिसको लेकर ही राज्य पोषण मिशन के अंतर्गत सात व 10 सितंबर को वजन महाअभियान चलाया गया। जिसके बाद पूरे प्रदेश में 13 लाख बच्चे अतिकुपोषित मिले और जिले में जहां अभी तक 7,158 बच्चे अतिकुपोषित थे, वहीं अब संख्या बढ़कर 39,532 हो गई है। वजन अभियान पूरा होने के बाद शासन ने अतिकुपोषित बच्चों में सुधार की कवायद भी शुरू कर दी है।

बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग प्रमुख सचिव कुमार कमलेश ने अतिकुपोषित बच्चों को बेहतर पोषाहार देने के साथ ही मार्निंग स्नैक में कैलोरी व प्रोटीन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मीनू के अनुसार हाटकुक्ड भोजन तैयार कर बच्चों को परोसने का आदेश दिया। उधर, अतिकुपोषित बच्चों को अतिरिक्त अनुपूरक पोषाहार देकर उनके शरीर में अतिरिक्त कैलोरी व प्रोटीन पहुंचाई जाएगी।

बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार की मात्रा में छह माह से तीन वर्ष के सामान्य बच्चे को जहां 120 ग्राम पोषाहार प्रतिदिन देकर 540 कैलोरी व 14.40 ग्राम प्रोटीन दी जा रही, वहीं अतिकुपोषित बच्चे को 200 ग्राम पोषाहार प्रतिदिन देकर 840 कैलारी व 24 ग्राम प्रोटीन दी जाएगी। इसमें बच्चे के लिए अभिभावक को पांच पैकेट एक माह में दिए जाएंगे।

उधर, अतिकुपोषित बच्चों के मार्निंग स्नैक की मात्रा में भी बढ़ोतरी की गई है। सामान्य बच्चे को 50 ग्राम मार्निंग स्नैक से 215 कैलोरी व सात ग्राम प्रोटीन दी जा रही, वहीं अतिकुपोषित बच्चे को 75 ग्राम मार्निंग स्नैक देकर 300 कैलोरी व 10 ग्राम प्रोटीन शरीर में पहुंचाने की कवायद होगी।

इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्र पर तीन से छह वर्ष के बच्चों के लिए हाटकुक्ड मीनू के अनुसार ही देने के निर्देश दिए गए। सोमवार व शुक्रवार को 150 ग्राम प्रति बच्चा मीठा दलिया, जिसमें 310 कैलोरी व 6.5 ग्राम प्रोटीन, मंगलवार को 170 ग्राम खिचड़ी, जिसमें 200 कैलोरी व 9 ग्राम प्रोटीन, बुधवार व शनिवार को 100 ग्राम हलुआ, जिसमें 305 कैलोरी व 7.5 ग्राम प्रोटीन तथा गुरुवार को 120 ग्राम तहरी, जिसमें 320 कैलोरी व सात ग्राम प्रोटीन की मात्रा निर्धारित की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed