फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Numaish intersection will be rejuvenated with Rs 1.07 crore

Hardoi News: 1.07 करोड़ से नुमाइश चौराहा का होगा कायाकल्प

Mon, 17 Jun 2024 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Numaish intersection will be rejuvenated with Rs 1.07 crore
हरदोई। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो नुमाइश चौराहे का सुंदरीकरण हो जाएगा। उप्र राज्य पर्यटन विकास निगम ने नुमाइश चौराहा के सुंदरीकरण के लिए टेंडर आदि की प्रक्रिया शुरु कराई है।
विज्ञापन


शहर के ऐतिहासिक नुमाइश मेला मैदान के पास ही चौराहा होने से इसका नाम नुमाइश चौराहा पड़ा है। वैसे तो नुमाइश चौराहा पर पहले अधिक चौड़ाई में फव्वारा लगा था। साल 2020 में तत्कालीन डीएम ने इसके फव्वारा की चौड़ाई को यातायात के दबाव के लिए लिहाज से कम करा दिया था। यहां पर अभी भी फव्वारा और जलपरी की प्रतिमा लगी हुई हैं। उप्र राज्य पर्यटन विकास निगम ने पर्यटन विकास के लिए उद्देश्य नुमाइश चौराहा के सुंदरीकरण के लिए स्वीकृति और राशि भी जारी की है। 13 मार्च को शासन ने 1,07,72,000 रुपये की स्वीकृति के साथ ही 75,000 रुपये जारी किए। 16 मार्च को लोकसभा चुनाव की अधिसूचना प्रभावी हो गई।
विज्ञापन




अधिसूचना के कारण काम तो दूर प्रक्रिया भी शुरु नहीं हो सकी थी। अब पर्यटन निगम ने अब काम कराए जाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरु की है। बताया गया कि नुमाइश चौराहा के सुंदरीकरण के साथ ही यहां पर महापुरुष की प्रतिमा भी लगवाया जाना है प्रस्तावित है। पर्यटन अधिकारी दीपांकर चौधरी ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया शुरु की गई है। टेंडर होते ही काम शुरु कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed