{"_id":"5f3ac9578ebc3e3cfd42cd82","slug":"numaish-hardoi-news-knp5773109192","type":"story","status":"publish","title_hn":"नुमाइश मैदान तालाब की तरह भरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नुमाइश मैदान तालाब की तरह भरा
विज्ञापन
फोटो-5-शहर के नुमाइश मैदान में भरा पानी। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। शहर के नुमाइश मैदान में बीते दिनों हुई बारिश के बाद पानी भरा हुआ है। नुमाइश मैदान के आसपास बड़ी संख्या में लोग रहते हैं। पानी भरा होने के कारण अब यहां संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।
नुमाइश मैदान के आसपास घनी आबादी है। कई हजार परिवार यहां रहते हैं। नुमाइश मैदान इन दिनों खाली पड़ा हुआ है। बीते दिनों हुई बारिश के बाद मैदान में पानी भर गया। पानी अब भी भरा हुआ हैं। इससे आसपास के बाशिंदे परेशान हैं। अगर ऐसे ही पानी रहा तो यहां न सिर्फ मच्छर जन्मेंगे बल्कि कई बीमारियों का भी जन्म होगा। कोरोना संक्रमण के कारण पहले से ही हर कोई परेशान है और कहीं न कहीं लोग डरे हुए भी हैं, लेकिन अब पानी एकत्र रहने से संक्रामक रोगों के फैलाने का खतरा भी बना हुआ है। वहीं जिम्मेदार सुधि नहीं ले रहे हैं।
बरसात शुरू होने से चंद रोज पहले ही नगर पालिका परिषद ने चार करोड़ रुपये से अधिक की लागत से नालों का निर्माण शहर में शुरू करा दिया था। अधिकांश नालों का निर्माण पूरा होने को है, लेकिन बड़ा सवाल यह भी है कि आखिर नाले कैसे बन रहे, जो खाली पड़े मैदान में भी बारिश का पानी इतने दिनों तक निकल नहीं पा रहा। नाले बनाने के दौरान कहीं न कहीं नुमाइश मैदान की अनदेखी हुई और शायद यही कारण है कि यहां जल भराव है।
विज्ञापन
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रवि शंकर शुक्ला ने इस मामले पर कहा कि नुमाइश मैदान के चारों ओर का लेबल ऊपर उठ चुका है। इसके कारण नुमाइश मैदान का लेबल नीचे हो गया है। यही कारण है कि यहां पानी भर जाता है और नालों से निकल नहीं पाता। फौरी तौर पर समस्या का समाधान करने के लिए अधिशासी अधिकारी ने बताया कि पंपिंग सेट लगाकर मैदान से पानी नाले के जरिए बाहर निकलवा दिया जाएगा।