फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   NSS was taken on Day rally

एनएसएस दिवस पर निकाली गई रैली

Thu, 24 Sep 2015 11:39 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई Updated Thu, 24 Sep 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
NSS was taken on Day rally

राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस पर

विज्ञापन
आयोजित ‘नई शिक्षा नीति के संदर्भ में युवाओं की भूमिका’ विषयक विचार गोष्ठी में विद्यार्थियों ने खुलकर अपने विचार रखे। साथ ही स्वच्छता अभियान को लेकर जागरूकता रैली निकाली व श्रमदान कर महाविद्यालय परिसर की सफाई की।

कार्यक्रम में बोलते हुए प्राचार्य डा. सुधीर चौहान ने कहा कि घर व कालेज परिसर को स्वच्छ बनाए रखें। उन्होंने हर स्वयं सेवक से चयनित ग्राम में पहुंच कर ग्रामीणों को शिक्षित करने, बीमारियों से बचाव व सरकारी योजनाओं से लाभान्वित होने के तरीके बताने के साथ स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान करने को प्रेरित किया।

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डा. सुरेंद्र कुमार ने एनएसएस के महत्व एवं कार्ययोजना पर विस्तृत प्रकाश डाला। प्रोफेसर विवेक तिवारी ने कहा कि स्वच्छता अभियान के साथ जुड़ते हुए एनएसएस कार्यकर्ता कालेज परिसर में श्रमदान कर साफ सुथरा माहौल बनाएं।

उन्होंने नई शिक्षा नीति के संदर्भ में युवाओं के विचारों को अहमियत वाला बताया। डा. गगन कुमार ने स्वयं सेवकों को स्थापना दिवस पर एनएसएस के कार्य, इतिहास एवं भविष्य में इसकी संभावनाओं पर चर्चा की। कार्यक्रम में डा. बृजलाल, प्रोफेसर मंगल किरण, आशीष सिंह आदि मौजूद थे।

इसके बाद विद्यार्थियों सलीम, अंबालिका, अंकिता राठौर व आलोक ने गोष्ठी के तहत ‘नई शिक्षा नीति के संदर्भ में युवाओं की भूमिका’ विषय पर विचार रखे। गोष्ठी के समापन पर स्वयं सेवकों ने स्वच्छता अभियान को लेकर जागरूकता रैली निकाल स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया। रैली के बाद स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर विद्यालय परिसर की सफाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed