फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   NREGA money Dubaya in pond

तालाब में डूबाया मनरेगा का पैसा

Sat, 20 Jun 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 20 Jun 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
NREGA money Dubaya in pond

शासन की ओर से मनरेगा के तहत तालाब खुदाई करवाने का

विज्ञापन
आदेश है, लेकिन सरकारी मशीनरी उल्टे कदम चल रही है। जिले के टड़ियावां ब्लाक के ग्राम पंचायत नन्हें में मनरेगा से तालाब खुदवाने के बजाय तालाब पटवा दिया गया। तालाब पटाई में मनरेगा का पैसा खर्च करने के मामले में मनरेगा लोकपाल ने जांच के आदेश दिए हैं।

साथ ही ग्राम प्रधान को दोषी ठहराते हुए मुख्य विकास अधिकारी से कार्रवाई की संस्तुति की है। मनरेगा के तहत गांवों में खड़ंजा निर्माण कराने के साथ ही पेयजल के लिए तालाब खुदवाने का भी प्रावधान है। लेकिन विकास खंड टड़ियावां की ग्राम पंचायत नन्हें में में तालाब पाटने मे मनरेगा का पैसा खर्च कर दिया गया।

इसकी जानकारी मिलने पर प्रवेश कुमारी ने मनरेगा लोकपाल राम सागर से शिकायत की। बताया कि गांव का तालाब प्रधान सुंदरी देवी के पति ने मिट्टी डालकर भरवा दिया गया। तालाब में मिट्टी डलवाने में मनरेगा की धनराशि व्यय की गई। इतना हीं नहीं तालाब की भूमि पर प्रधान पति ने गेहूं की बुवाई कर फसल कटवा ली और यूकेलिप्टिस की लगा लिए।

शिकायत की जांच करने पहुंचे मनरेगा लोकपाल ने प्रधान को बुलवाकर पूछताछ की तो उन्हाेंने गड्ढे को पाटने की बात कही। मनरेगा लोकपाल ने अपनी जांच रिपोर्ट में प्रधान के विरूद्ध कार्रवाई की संस्तुति करते हुए मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार गुप्ता को रिपोर्ट दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed