फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Now you can easily visit Maa Vaishno Devi, Chandi Devi and Mansha Devi

Hardoi News: अब आसानी से मां वैष्णो देवी और चंडी देवी व मंशा देवी कर सकेंगे दर्शन

Fri, 18 Apr 2025 10:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 18 Apr 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Now you can easily visit Maa Vaishno Devi, Chandi Devi and Mansha Devi
फोटो 28 : हरदोई रेलवे स्टेशन। संवाद
विज्ञापन

- रेल प्रशासन ने दो जोड़ी फेस्टिवल एक्सप्रेस ट्रेनों का हरदोई स्टेशन पर शुरू किया ठहराव
- दूसरी स्टेशन से ट्रेन पकड़ने, प्रतीक्षा में टिकट के झंझट से मिली राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। जम्मू की मां वैष्णो देवी और हरिद्वार की चंडी देवी व मंशा देवी मंदिर श्रद्धालु हरदोई स्टेशन से ही जा और आ सकेंगे। यात्रियों की मांग और दिक्कतों को देखते हुए रेल प्रशासन ने हरदोई रेलवे स्टेशन पर दो जोड़ी फेस्टिवल एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव शुरू करा दिया है। जिससे अब श्रद्धालुओं को दूसरी स्टेशन से ट्रेन पकड़ने और प्रतीक्षा में टिकट के झंझट से राहत मिल सकेगी।
रेल प्रशासन ने दो जोड़ी फेस्टिवल एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव दिया है। जिससे यात्री माता वैष्णो देवी धाम कटरा और हरिद्वार के लिए आसानी से यात्रा कर सकेंगे। रेल प्रशासन ने लंबे इंतजार के बाद हरदोई में फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का ठहराव दिया है। अब तक फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का ठहराव हरदोई में न होने से यात्रियों को असुविधा होती थी। हरदोई से होकर जाने वाली अधिकांश ट्रेनों में यात्रियों को अधिक दिनों की प्रतीक्षा और कई बार तो प्रतीक्षा वाले टिकट तक नहीं मिल पाते थे। रेल यात्री हरदोई में फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की मांग कर रहे थे। यात्रियों की मांग को देखते हुए रेल प्रशासन ने हरदोई में दो जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का ठहराव किया है। हरदोई में ठहराव होने से श्रद्धालुओं को आरक्षित श्रेणी का कंफर्म टिकट मिलने में आसानी होगी। जिससे उनकी यात्रा आसान हो सकेगी। वैसे केवल दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन के ठहराव से यात्रियों बहुत अधिक राहत की उम्मीद नहीं है।--
विज्ञापन

इन दो जोड़ी ट्रेनों का मिला ठहराव
रेल प्रशासन ने चंडीगढ़ से पटना के बीच चलने वाली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का ठहराव हरदोई में दिया है। रेल प्रशासन ने 04504 चंडीगढ़-पटना समर स्पेशल ट्रेन दी है। यह ट्रेन चंडीगढ़ से 24 से 29 मई तक संचालित होगी। चंडीगढ़ से गुरुवार को रात 11:35 पर इस ट्रेन का संचालन होगा। हरदोई में यह ट्रेन शुक्रवार सुबह 8:51 पर आया करेगी। इस ट्रेन का ठहराव लखनऊ, सुल्तानपुर, वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन बक्सर आरा में होगा। अप में यह ट्रेन 04503 पटना से चलकर चंडीगढ़ जाएगी। समर स्पेशल 25 से 30 मई तक संचालित की जाएगी। यह ट्रेन पटना से शुक्रवार को रात 10:45 पर चलेगी और शनिवार दोपहर 12:45 बजे हरदोई आया करेगी। ट्रेन का ठहराव शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर और अंबाला में दिया गया है। रेल प्रशासन ने दिल्ली से दरभंगा के बीच समर स्पेशल ट्रेन को चलाने के निर्देश दिए हैं। 04012 दिल्ली से 22 अप्रैल से 11 जुलाई तक सप्ताह में मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। 04012 दिल्ली जंक्शन से शाम 7:30 पर चलेगी और बुधवार व शनिवार को रात 1:51 पर हरदोई पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव लखनऊ, सुल्तानपुर, जौनपुर, वाराणसी, गाजीपुर, बलिया, छपरा, मुजफ्फरपुर जंक्शन और समस्तीपुर जंक्शन पर दिया गया है। अप में 04011 दरभंगा से दिल्ली जंक्शन के बीच संचालित होगी। यह ट्रेन 23 अप्रैल से 12 जुलाई तक सप्ताह में बुधवार और शनिवार को संचालित होगी। 04011 दरभंगा से रात 10:00 संचालित होगी। यह ट्रेन गुरुवार और रविवार को हरदोई दोपहर 3:30 पर पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद में दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed