{"_id":"9bf60523ce68e670aa6cd6b96138b409","slug":"now-the-train-will-be-recorded-in-the-report-of-victims-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ितों की अब ट्रेन में दर्ज हो सकेगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ितों की अब ट्रेन में दर्ज हो सकेगी रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sat, 25 Apr 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन में यात्रा के दौरान बढ़ रही लूटपाट व चोरी की
विज्ञापन
घटनाओं पर लगाम लगाने को अब जीआरपी ने हेल्पलाइन नंबर की शुरुआत की है।
हेल्प लाइन नंबर पर फोन करने के बाद जीआरपी ट्रेन के अंदर ही न सिर्फ
पीड़ित यात्री की सहायता को पहुंचेगी, बल्कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई भी
करेगी।
इतना ही नहीं यदि यात्री को कोई खतरा है तो ट्रेन के अंदर सुरक्षा भी मुहैया कराई जाएगी। रेलवे द्वारा तमाम संसाधनों का प्रयोग करने के बावजूद ट्रेनों में घटनाओं पर काबू नहीं हो रहा। ट्रेन के अंदर घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिसमें लूटपाट, चोरी, लड़ाई-झगड़ा, मारपीट सहित हत्या तक हो जाती हैं।
ट्रेनों के अंदर ऐसी घटनाओं ने सुरक्षा पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है। जिस पर ही लगाम लगाने को अब जीआरपी ने ठोस कदम उठाया है। राजकीय रेलवे पुलिस ने लोगों को सुरक्षा देने की दृष्टि से हेल्प लाइन नंबर 1512 को शुरू किया है। जिसके माध्यम से पीड़ित यात्री को मौके पर ही पुलिस की सेवाएं दी जाएंगी।
जानकारी के अनुसार, हेल्प लाइन नंबर 1512 पर फोन करने के बाद कंट्रोल रूम में आपरेटर द्वारा संबंधित ट्रेन में मौजूद स्क्वायड को जानकारी देगा, जो मौके पर पहुंच कर यात्री से जानकारी कर समस्या का समाधान करेगा। इतना ही नहीं यदि घटना बड़ी है, तो उसकी एफआईआर भी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
हेल्प लाइन नंबर के बारे में जानकारी देते हुए एसओ जीआरपी राहुल यादव ने बताया कि यदि ट्रेन में यात्री को सुरक्षा चाहिए तो वह भी मुहैया कराई जाएगी।