{"_id":"63b864aa6c32ab2b9f2db378","slug":"now-the-student-was-dragged-for-one-and-a-half-km-by-car-in-hardoi-hardoi-news-knp737427781","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: अब हरदोई में कार से छात्र को डेढ़ किमी तक घसीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: अब हरदोई में कार से छात्र को डेढ़ किमी तक घसीटा
विज्ञापन
हरदोईः घायल केतन
- फोटो : HARDOI
हरदोई। दिल्ली और बांदा के बाद अब हरदाई में भी एक कार टक्कर मारने के बाद छात्र को डेढ़ किलोमीटर तक घसीटते ले गई। लोगों ने पीछा कर कार चालक को दबोचा और जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। छात्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, कोतवाली शहर के मोहल्ला झबरा पुरवा आशा नगर निवासी हरिनाम का पुत्र केतन (16) कक्षा नौ का छात्र है। शुक्रवार शाम अंश और कुणाल के साथ अलग-अलग साइकिल पर लखनऊ रोड पर कोचिंग सेंटर जा रहा था। अमर जवान चौक पर नघेटा रोड की ओर से तेज रफ्तार में आई वैगनआर कार ने केतन की साइकिल को टक्कर मार दी।
सड़क पर गिरे केतन का पैर कार में फंस गया जबकि चालक ने कार दौड़ा दी। कुणाल और अंश ने शोर मचाया, लेकिन चालक केतन को घंटाघर मार्ग से अशराफटोला वाली गली स्थित सिनेमा रोड तक केतन को घसीटता ले गया। यहां लोगों ने छात्र को कार में फंसा देखा तो पीछा कर चालक को दबोच लिया।
विज्ञापन
गुस्साई भीड़ ने तोड़फोड़ करते हुए कार को पलट दिया। चालक की पिटाई कर कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। शहर कोतवाल संजय पांडे ने बताया कि कार चालक की पहचान जितेंद्र निवासी मढ़िया शुक्ला के रूप में हुई है। उसे हिरासत में ले लिया गया है। घायल छात्र खतरे से बाहर है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।