फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Now ITI trainees will learn to make electric vehicles also

Hardoi News: अब इलेक्ट्रिक वाहन भी बनाना सीखेंगे आईटीआई प्रशिक्षु

Sat, 11 Nov 2023 10:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
Now ITI trainees will learn to make electric vehicles also
हरदोई। आधुनिक परिवेश में आईटीआई प्रशिक्षण अब परंपरागत ट्रेड ही नहीं नई-नई तकनीक का भी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन

जिनकी आज बाजार में मांग है। इससे आईटीआई प्रशिक्षितों के लिए रोजगार की एक नई राह खुल जाएगी। आईटीआई में अब इलेक्ट्रिक वाहन बनाने के साथ अन्य पांच नई ट्रेडों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

जिले में संचालित छह राजकीय आईटीआई में पूर्व से चली आ रही ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें 2400 प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। आईटीआई में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बावजूद प्रशिक्षणार्थियों को उनके अनुसार जॉब नहीं मिल पाती है, जिसका कारण नई-नई तकनीकी का आ जाना है। इससे निजी कंपनी के लोग आईटीआई के प्रशिक्षितोें को मौका नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रशिक्षणार्थी आज के परिवेश के अनुसार प्रशिक्षण प्राप्त करें और उनको प्रशिक्षण के उपरांत तत्काल रोजगार मिल सके। इसके लिए आईटीआई निजी कंपनी टाटा के सहयोग से नए ट्रेडों में प्रशिक्षण शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में दो आईटीआई में प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा। जिसमें हरदोई और पिहानी शामिल है। संस्थान में संसाधन निजी कंपनी उपलब्ध कराएगी और संस्थान प्रशिक्षण देगा। इन ट्रेडों के लिए प्रशिक्षणार्थियों को अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। इससे जिले के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।
मैकेनिक इलेक्ट्रिक वाहन, विनिर्माण प्रक्रिया नियंत्रण और स्वचालन, डिजाइनर और वर्चुअल सत्यापन की मूल बातें (मैकेनिकल), औद्योगिक रोबोटिक्स और डिजिटल विनिर्माण तकनीशियन, उन्नत उपकरणों का उपयोग करने वाला कारीगर और उन्नत सीएनसी मशीनिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

संस्थान में नई उपयोगी ट्रेड शुरू हो रही है। जिनकी आज मांग है। निजी संस्थान के सहयोग से प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा। इससे जिले के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। -रोहित श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य आईटीआई हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed