फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Now if the bride marries in a mass marriage, she will get 60 thousand rupees

Hardoi News: सामूहिक विवाह में अब शादी करने पर वधु को मिलेंगे 60 हजार रुपये

Tue, 27 May 2025 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Now if the bride marries in a mass marriage, she will get 60 thousand rupees
हरदोई। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में अब एक जोड़ा की शादी पर एक लाख रुपये का खर्च आएगा। शासन ने योजना में 51,000 रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये किए जाने का शासनादेश जारी कर दिया है। जिससे अब वधु को 60,000 रुपये मिला करेंगे।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग के माध्यम से संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में अभी तक एक जोड़ा के लिए 51,000 रुपये का प्रावधान था। शासन ने अब एक जोड़ा के लिए 1,00,000 रुपये मिला करेंगे। शासनादेश यहां अधिकारियों को मिल गया है।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाकांत ने बताया कि 1,00,000 रुपये में से 60,000 रुपये वधु को दिए जाएंगे, जो अभी तक 35,000 रुपये थे। ऐसे ही आयोजन के लिए 6,000 रुपये के स्थान पर 15,000 रुपये और 10,000 रुपये के स्थान पर 25,000 रुपये के उपहार दिए जाएंगे। बताया कि योजना में 931 जोड़ों की शादी का शासन ने लक्ष्य भी दिया है। अभी तक ऑनलाइन करीब 50 आवेदन प्राप्त हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed