{"_id":"651b04ce25048e055f075296","slug":"now-health-clubs-will-take-care-of-health-along-with-studies-in-schools-hardoi-news-c-213-1-hra1002-4469-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: अब स्कूलों में पढ़ाई के साथ सेहत का ख्याल रखेंगे स्वास्थ्य क्लब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: अब स्कूलों में पढ़ाई के साथ सेहत का ख्याल रखेंगे स्वास्थ्य क्लब
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों की सेहत पर नजर रखने के लिए हेल्थ क्लब का गठन किया जाएगा। यहां विद्यार्थियों को समय-समय पर बीमारियों के प्रति सचेत किया जाएगा और इससे बचने और निदान का परामर्श भी मिलेगा।
मौसम बदलने के साथ ही इन दिनों संक्रामक रोगों को प्रभाव बढ़ रहा है। जिसकी चपेट में बच्चे भी आ रहे है। बच्चों की सेहत बेहतर रहे है। इससे लिए शासन की ओर से संचारी रोग अभियान चलाया जा रहा है। जिले में 640 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इनमें एक लाख 79 हजार विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे है।
मौसम बदलने पर फैलने वाली संक्रामक बीमारियों का असर विद्यार्थियों पर कम पड़े और उनको बीमारियों से बचाव आदि की जानकारी मिल सके। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय में स्वास्थ्य क्लब की स्थापना के निर्देश दिए गए हैं। सभी माध्यमिक विद्यालयों में स्वास्थ्य क्लब का गठन किया जाएगा। इसमें विद्यालय का एक शिक्षक नोडल अधिकारी होगा और विद्यार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
स्वास्थ्य क्लब में समय-समय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को संक्रामक रोग व अन्य बीमारियों के सचेत किया जाएगा। विद्यालय में अगर कोई बच्चा किसी बीमारी से पीड़ित है, तो उसके सूचना निकटतम स्वास्थ्य केंद्र को देगा और क्लब के सदस्य बीमार बच्चे को स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
इससे विद्यालय के विद्यार्थियों में जागरूकता आएगी और वह सावधानी बरत कर कई बीमारियों से अपना और अपने परिवार को बचाव कर सकेंगें। जिला विद्यालय निरीक्षक बालमुकुंद प्रसाद ने बताया कि संचारी रोग के विषय में सभी प्रधानाचार्यों का पत्र जारी किया गया है। जिसमें सावधानी बरतने के साथ ही स्वास्थ्य क्लब को क्रियाशील रखने के निर्देश दिए गए हैं।