फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Now, a 110-km run will be required to test vehicle fitness.

Hardoi News: वाहनों की फिटनेस के लिए अब लगानी होगी 110 किमी. की दौड़

Tue, 06 Jan 2026 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Now, a 110-km run will be required to test vehicle fitness.
हरदोई। जिले के चौपहिया और बड़े वाहन स्वामियों को अब अपने वाहन की फिटनेस कराने के लिए लखनऊ तक की दौड़ लगानी पड़ेगी। अभी तक जिले में ही एआरटीओ में वाहनों की फिटनेस हो जाती थी लेकिन ऑटोमेटिक फिटनेस मैनेजमेंट सिस्टम न होने की वजह से अब यह व्यवस्था बंद हो गई है। ऐसे में अब लोगों का समय बर्बाद होगा, आने-जाने में पैसे भी खर्च करने पड़ेंगे।
विज्ञापन


जिले में वाहनों की मैनुअल फिटनेस जांच बंद हो गई हैं। वाहनों की फिटनेस अब ऑटोमेटिक फिटनेस मैनेजमेंट सिस्टम पर कराई जाएगी। इसके लिए निजी क्षेत्र में आटोमेटेड फिटनेस सेंटर (एटीएस) को जिम्मेदारी दी गई है। वाहन स्वामियों को अब पहले ऑनलाइन स्लॉट बुक कराना होगा और इसके बाद एटीएस पर जाकर फिटनेस करानी होगी। हरदोई जिले के लिए सबसे नजदीकी फिटनेस सेंटर लखनऊ के बख्शी का तालाब स्थित एकेआरएस एटीएस प्राइवेट लिमिटेड केंद्र है। परिवहन मंत्रालय के निर्देश पर यह नई व्यवस्था लागू हो गई है। ऐसे में अब जिले में पंजीकृत 7,22,396 पंजीकृत वाहन के स्वामियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसमें वाहन स्वामियों काे समय और पैसा दोनों ही अधिक खर्च करना पड़ेगा। वहीं, स्लॉट की बुकिंग वाले दिन अगर नहीं पहुंच पाए तो फिर वही प्रक्रिया अपनानी होगी।
विज्ञापन


ई-रिक्शों की फिटनेस कराना बड़ी चुनौती
हरदोई। वैसे तो नए व्यावसायिक वाहनों को पंजीकरण के बाद आठ वर्ष तक हर दो साल पर और उसके बाद एक-एक वर्ष पर फिटनेस कराने का नियम है। पेट्रोल व डीजल गाड़ियां तो जैसे-तैसे फिटनेस कराने लखनऊ तक पहुंच जाएंगी लेकिन ई-रिक्शा चालकों को अपने वाहन का फिटनेस करा पाना बड़ी चुनौती साबित होगा। क्योंकि 110 किलोमीटर तक जाने में ई-रिक्शाें की बैटरी डिस्चार्ज हो जाएगी। वहीं, अगर वाहन का फिटनेस नहीं है तो 10,000 रुपये का चालान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन





वाहनों की फिटनेस अब ऑटोमेटेड फिटनेस सेंटरों पर कराने के निर्देश दिए गए हैं। मैनुअल फिटनेस बंद हो गई है। जिले के लोगों को लखनऊ जाकर फिटनेस करानी होगी। अब यह व्यवस्था शुरू कर दी गई है। -अरविंद कुमार सिंह, एआरटीओ, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed