फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Notice to three ADOs for negligence in feeding

Hardoi News: फीडिंग में लापरवाही पर तीन एडीओ को नोटिस

Tue, 28 Jan 2025 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Tue, 28 Jan 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Notice to three ADOs for negligence in feeding
हरदोई। जीपीडीपी 2025-26 (ग्राम पंचायत विकास योजना) की फीडिंग में लापरवाही पर डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कम फीडिंग पर तीन एडीओ (सहायक विकास अधिकारी पंचायत) को नोटिस जारी की है। तीन एडीओ से दो दिन के अंदर साक्ष्य सहित जवाब-तलब किया है।
विज्ञापन

आगामी वित्तीय वर्ष में गांवों में कराए जाने वाले कार्यों के लिए जीपीडीपी तैयार कराते हुए ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर फीड कराए जाने की पंचायतीराज विभाग ने व्यवस्था दी है। डीपीआरओ ने बताया कि विकास खंड हरपालपुर में 63 में से अभी तक 25, बावन में 74 में से 42 और अहिरोरी में 78 में से 45 ग्राम पंचायतों की फीडिंग हुई है। लक्ष्य के अनुसार फीडिंग न किए जाने और दैनिक प्रगति भी कम रहने से जिले की जीपीडीपी फीडिंग की स्थिति कम रही है। बताया कि हरपालपुर के एडीओ रामनरेश, बावन के प्रदीप कुमार और अहिरोरी के मेवाराम से जवाब-तलब किया गया है। कहा गया है जीपीडीपी की फीडिंग में तेजी लाई जाए। काम न करने वाले पंचायत सचिवों को भी चिह्नित करें और आख्या प्राप्त कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed