{"_id":"6ae776dc0e2f944c9009c347","slug":"notice-to-the-outgoing-head-and-two-panchayat-secretaries-hardoi-news-c-213-1-hra1001-159410-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: निवर्तमान प्रधान और दो पंचायत सचिवों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: निवर्तमान प्रधान और दो पंचायत सचिवों को नोटिस
विज्ञापन
हरदोई। काम और भुगतान में मनमानी और गड़बड़ी पर जिलाधिकारी राहुल पांडेय ने निवर्तमान प्रधान और दो पंचायत सचिवों को नोटिस दिया। विकास खंड भरावन की ग्राम पंचायत महुआडांडा की जांच में गड़बड़ी की पुष्टि की आख्या पर 15 दिन के अंदर साक्ष्य सहित जवाब मांगा। जवाब न आने और संतोषजनक न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
जिलाधिकारी ने यह कार्रवाई महुआडांडा निवासी यशवीर सिंह उर्फ भूरे सिंह के शिकायती पत्र की जांच आख्या पर शुरू की है। उन्होंने निवर्तमान प्रधान प्रशासक आलोक सिंह, पंचायत सचिव अमर सिंह, तत्कालीन पंचायत सचिव रवींद्र सिंह को नोटिस दिया। शिकायती पत्र पर जिला ग्राम्य विकास संस्थान के जिला प्रशिक्षण अधिकारी और राष्ट्रीय जल प्रबंध योजना के अधिशासी अभियंता के माध्यम से स्थलीय जांच और अभिलेखों का परीक्षण कराया गया। जांच रिपोर्ट कहा गया कि ग्राम पंचायत महुआडांडा के पंचायत भवन को पूरा नहीं बनवाया गया जबकि इंटरलॉकिंग कार्य मानक और गुणवत्तायुक्त काम नहीं कराया गया। वाटिका में लगी लाइट और पोल खराब मिले। रिकवरी रिसोर्स सेंटर के स्थल चयन में मनमानी की गई। सेंटर क्षतिग्रस्त भी होने लगा है।
वहीं हैंडपंपों की मरम्मत और रिबोर के काम के साथ ही कंपोजिट विद्यालय में वाटर रिचार्ज सिस्टम बनवाए जाने में मनमानी की गई। जांच के समय पंचायत सचिव और निवर्तमान प्रधान ने अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए। महुआडांडा की वाटिका में लाइट लगवाए जाने के नाम पर सिर्फ पोल खड़ा मिला। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि यह लाइट गांव के भानु पुत्र बिराजी के मकान के पास पूर्व विधायक कुंवर महावीर सिंह की निधि से लगवाई गई थी। निवर्तमान प्रधान इसे ही भानु के दरवाजे से उखाड़कर वाटिका ले आए थे। ऐसे ही अन्य कामों के नाम पर फर्जी भुगतान निकाला गया है।