फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Notice to Principal and VDO of Terapur Sauli

Hardoi News: तेरापुर सौली की प्रधान और वीडीओ को नोटिस

Fri, 23 Dec 2022 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Notice to Principal and VDO of Terapur Sauli
हरदोई। बिना सूचना दिए विदेश जाने वाली तेरापुर सौली की प्रधान पर कार्रवाई तय मानी जा रही है। डीएम ने प्रधान और वीडीओ को नोटिस दिया है। डीएम एमपी सिंह ने प्रधान और पंचायत सचिव की ओर से प्राप्त स्पष्टीकरण के परीक्षण के बाद अंतिम नोटिस जारी की है।
विज्ञापन

ब्लॉक सांडी की ग्राम पंचायत तेरापुर सौली प्रधान वैशाली यादव और वीडीओ गौरव जगदीश मिश्रा को जारी नोटिस में कहा गया है कि साक्ष्य सहित उत्तर न आने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

प्रधान से कहा है कि आठ मार्च 2022 के नोटिस का जवाब बिना दिनांक के ही प्रस्तुत किया गया है। इसमें प्रधान पद के पदीय निर्वहन में चूक के लिए दोषी पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायतीराज अधिनियम के तहत ग्राम पंचायत में बैठक नहीं कराई गईं। 23 सितंबर 2021 को यूक्रेन जाने से पहले भी नियमानुसार बैठक नहीं आयोजित हुई।
कहा है कि प्रधान वैशाली यादव बिना सक्षम अनुमति के विदेश गईं, इससे स्पष्ट है कि पदीय दायित्वों में चूक की गई है। विदेश में रहते हुए प्रधान के रूप में ग्राम निधि से भुगतान भी किया गया है। स्ट्रीट लाइट स्थापना के लिए बिना टेंडर के ही लक्ष्मी ट्रेडर्स के कोटेशन पर 11 मार्च 2021 को मनमाने ढंग से 1,92,500 रुपये का व्यय कर अनियमितता की गई है।
डीएम ने कहा है कि प्रधान डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाणपत्र को भी अन्य व्यक्ति को हस्तांतरित कर वित्तीय नियमों का उल्लंघन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed