फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Notice to Dwarkadhish Inter College of Sandi for not preparing MDM

Hardoi News: एमडीएम न बनवाने पर सांडी के द्वारिकाधीश इंटर कॉलेज को नोटिस

Mon, 16 Jun 2025 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Notice to Dwarkadhish Inter College of Sandi for not preparing MDM
हरदोई। बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन न बनवाए जाने पर डीएम अनुनय झा ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सांडी के द्वारिकाधीश इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को नोटिस देने का निर्देश दिया है। साथ ही डीआईओएस से कहा कि प्रधानाचार्य से जवाब-तलब कर रिपोर्ट दी जाए।
विज्ञापन

डीएम ने जिला पोषण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों पर किए गए नवाचारों की जानकारी ली। परियोजना हरियावां, हरपालपुर और भरखनी के सीडीपीओ अनुराग सिंह ने केंद्रों पर सत्तू व चिक्की दिए जाने की जानकारी दी। डीएम जिसकी सराहना की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, आंगनबाड़ी केंद्रों और प्राथमिक विद्यालयों में गुड टच व बैड टच की भी जानकारी दी जाए। जेंडर शिक्षा दी जाए और जिसके लिए एक पाठ्यक्रम विकसित किया जाए। सप्ताह में एक बार बच्चों के नाखून काटवाए जाएं। केंद्र पर सुई-धागा की व्यवस्था रखी जाए और बच्चों की शर्ट के बटन ठीक करने के काम आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोषण ट्रैकर एप पर फीडिंग जल्द पूरी की जाए।आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ पंचायत सहायकों की ड्यूटी लगाई जाए। लापरवाह कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाए। शहर के सभी प्राथमिक विद्यालयों में टायलीकरण और दिव्यांग शौचालय जल्द बनवाए जाएं। सीडीओ सौम्या गुरूरानी, डीपीओ मनोज कुमार समेत अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed