फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Notice to BEO Pihani for not verifying the food grains of mid-day meal in schools

Hardoi News: विद्यालयों में मिडडे मील के खाद्यान्न का सत्यापन न करने पर बीईओ पिहानी को नोटिस

Thu, 24 Sep 2026 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Notice to BEO Pihani for not verifying the food grains of mid-day meal in schools
हरदोई। परिषदीय विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन के लिए उपब्ध कराए जाने वाले खाद्यान्न की निगरानी न करना खंड शिक्षा अधिकारी पिहानी के लिए मुसीबत बन गया है। पर्यवेक्षण में लापरवाही करने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। जारी की गई नोटिस के मुताबिक निगरानी में लापरवाही इस कदर की गई कि वित्तीय वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही की सूचना सितंबर में उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन

कोटेदारों की ओर से परिषदीय विद्यालयों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाता है। पिहानी विकास खंड के बीस प्राथमिक विद्यालयों और दस उच्च प्राथमिक विद्यालयों में खाद्यान्न का वितरण बेहद देरी से होने की बात सामने आई थी। खाद्यान्न का वितरण तो किसी तरह शतप्रतिशत करा दिया गया, लेकिन यह भी पता चला कि खंड शिक्षा अधिकारी ने मिडडे मील का खाद्यान्न वितरित किए जाने की निगरानी भी नहीं की। बीएसए की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि खाद्यान्न का सत्यापन समय से नहीं किया गया।
विज्ञापन

सत्यापन रिपोर्ट भी नहीं भेजी गई, जिसके कारण उच्चाधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी ही नहीं हुई। 2025-26 के दूसरी, तीसरी और चौथी तिमाही के साथ ही चालू वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में भी सत्यापन नहीं किया गया। बीएसए ने यह निर्देश भी दिए हैं कि पूर्ति और विपणन निरीक्षक से समन्वय स्थापित कर खाद्यान्न वितरण की कार्रवाई पूरी कराएं। जल्द से जल्द जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed