फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   notice to 16 officer

क्वारंटीन सेंटरों की आख्या न भेजने पर 16 अफसरों से जवाब-तलब

Wed, 08 Apr 2020 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
notice to 16 officer
हरदोई। क्वारंटीन सेंटरों का सत्यापन कर फोटो सहित आख्या अपलोड न करना छह बीडीओ और 10 एडीओ पंचायत के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। जिला विकास अधिकारी ने सभी को चेतावनी जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में 162 क्वारंटीन सेंटर संचालित हैं। चार अप्रैल को डीएम पुलकित खरे ने क्वारंटीन सेंटरों के संचालन और सत्यापन की जिम्मेदारी कर्मचारियों और अधिकारियों को दी थी। डीएम ने निर्देश दिए थे कि हर रोज बीडीओ और एडीओ पंचायत अपने-अपने क्षेत्र के आधे क्वारंटीन सेंटरों का सत्यापन कर फोटो सहित आख्या भेजेंगे। ये आख्या जिला विकास अधिकारी के माध्यम से बीएसए के पास भेजी जानी थी। डीएम के आदेश के बावजूद कुछ लोगों ने इसमें लापरवाही की।
विज्ञापन

जिला विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास ने सुरस, टड़ियावां, पिहानी, माधौगंज, मल्लावां और सांडी के खंड विकास अधिकारियों के अलावा, हरियावां, शाहाबाद, पिहानी टोडरपुर, हरपालपुर, संडीला, कछौना, कोथावां, भरावन और बेंहदर के सहायक विकास अधिकारी पंचायत को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। डीडीओ ने बताया कि इन लोगों ने निर्देश के बाद भी छह अप्रैल को आख्या नहीं भेजी थी, इसलिए जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्वारंटीन सेंटर से भागे 36 लोगों को पकड़ा
बावन। लोनार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम न्यौरादेव में स्वामी कल्याणानंद महाविद्यालय में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर से मंगलवार रात भागे 36 लोगों को पुलिस ने बुधवार शाम को पकड़ लिया। सभी को फिर से क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया। मामले में लेखपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
न्यौरादेव स्थित स्वामी कल्याणानंद महाविद्यालय में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में गैर जनपदों और प्रदेशों से आए 49 लोगों को रखा गया था। इनमें से 36 लोग मंगलवार को चहारदीवारी फांदकर भाग गए थे।

काफी प्रयास के बाद भी जब ये लोग नहीं मिले तो बुधवार सुबह लेखपाल रविशंकर ने पुलिस को तहरीर दी। सूचना पर सीओ हरपालपुर राकेश वशिष्ठ मौके पर पहुंचे और जांच की। जांच के बाद सीओ ने बताया कि जो लोग भागे थे, उनमें से कुछ का 14 दिन का क्वारंटीन पूरा हो गया है, लेकिन कुछ का बाकी है। चिह्नांकन किया जा रहा है। बुधवार शाम लेखपाल रविशंकर ने बताया कि भागे सभी 36 लोगों को पकड़कर क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed