{"_id":"63e51fcdf8bf4c0416070cbb","slug":"notice-of-termination-of-service-to-two-section-motivators-on-negligence-hardoi-news-c-12-1-73907-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: योजना, कार्यक्रमों में लापरवाही पर दो खंड प्रेरक को सेवा समाप्ति की नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: योजना, कार्यक्रमों में लापरवाही पर दो खंड प्रेरक को सेवा समाप्ति की नोटिस
Thu, 09 Feb 2023 10:01 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Thu, 09 Feb 2023 10:01 PM IST
विज्ञापन
लापरवाही पर दो खंड प्रेरक को सेवा समाप्ति का नोटिस
- बहुउद्देशीय पंचायत भवन निर्माण में देरी पर पंचायत सचिव से जवाब-तलब
- डीपीआरओ ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की, तीन दिन में मांगा उत्तर
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। योजना और कार्यक्रमों की प्रगति में लापरवाही पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने दो खंड प्रेरकों को सेवा समाप्ति की नोटिस जारी की है, जबकि बहुउद्देशीय पंचायत भवन निर्माण में देरी पर पंचायत सचिव से जवाब-तलब किया है। दोनों से तीन दिन में उत्तर मांगे हैं।
डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने गुरुवार को ऑनलाइन ब्लॉकवार पंचायतीराज विभाग के कार्यों की समीक्षा की। इसमें जो कार्य स्वीकृत हो चुके हैं और बजट आवंटित हो गया है। उन कार्यों को समय सीमा में पूरा कराया जाए। विकास खंड कोथावां में पंचायत भवन, व्यक्तिगत और सामुदायिक शौचालय, शौचालयों की जियो टैग, केयर-टेकर के मानदेय भुगतान आदि की स्थिति ठीक नहीं पाई गई।
बताया कि यहां के खंड प्रेरक अशोक सिंह और राघवेंद्र सिंह को नोटिस जारी की गई है। तीन दिन में कार्यक्रम वार रिपोर्ट और साक्ष्य सहित उत्तर मांगे गए हैं। संतोषजनक उत्तर न होने पर दोनों की सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी। बताया कि विकास खंड भरावन की ग्राम पंचायत पिपरी नरायनपुर में बहुउद्देशीय पंचायत भवन निर्माण में देरी पर ग्राम पंचायत अधिकारी सुचेता यादव से जवाब-तलब किया गया है।
विज्ञापन
इसी के साथ सभी खंड प्रेरकों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने-अपने ब्लॉक में विभागीय कार्यों, कार्यक्रमों और योजनाओं की प्रगति लक्ष्य के अनुरूप सुनिश्चित करें।