फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Notice of termination of eight teachers, including two warden

दो वार्डेन समेत आठ शिक्षिकाओं को सेवा समाप्ति की नोटिस

Thu, 26 May 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Thu, 26 May 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Notice of termination of eight teachers, including two warden
टीचर - फोटो : Demo pic

हरदोई। डीसी बालिका शिक्षा, बीईओ व आकांक्षा समिति अध्यक्षा के निरीक्षण में मिली खामियों के  चलते बीएसए ने गुरुवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की दो वार्डेन समेत आठ शिक्षिकाओं को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्टीकरण से संतुष्ट न होने पर सेवा समाप्त करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मसिहुज्जमा सिद्दीकी ने अहिरोरी वार्डेन फूला देवी को जारी किए नोटिस में कहा है कि डीसी, बीईओ के निरीक्षणों में उनके यहां से फुल टाइम शिक्षिकाएं व पार्ट टाइम शिक्षिकाएं हस्ताक्षर कर नदारद थी। पूछने पर वहां गुटबाजी की बातें पता चलीं। अनुशासनहीनता, शिक्षक शिक्षिकाआें पर कोई अंकुश न पाए जाने पर सभी को सेवा समाप्त की नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन


वार्डेन के  अलावा पूर्ण कालिक शिक्षिका समर्पण, शिक्षा सिंह, सीमा, अंशकालिक शिक्षिका संध्या गुप्ता, भारती मिश्रा को नोटिस जारी किया है। इसके अलावा बिलग्राम वार्डेन मधु सिंह को भी लापरवाही बरतने, रात्रि निवास न करने, स्कूल परिसर में निरीक्षण के दौरान गंदगी होने के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में वार्डेनों की बैठक बुलाई है जिसमें सभी से उनके यहां स्थानांतरित होकर आई शिक्षक शिक्षिकाओं का व्यौरा लाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि अभी भविष्य में और कार्रवाइयां की जाएंगी। जिनको लेकर नोटिस जारी किए जाएंगे। किसी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


टोडरपुर की मुख्य रसोइया को भी नोटिस
बीएसए ने टोडरपुर की मुख्य रसोइया रुचि शुक्ला को भी सेवा समाप्त का नोटिस जारी किया है। इन पर आरोप है कि बालिका स्कूल में समय समय पर उनके पति के भी रुकने की शिकायत मिली है। उनसे भी तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है यदि संतुष्ट न हुए तो सेवा समाप्त कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed