{"_id":"653c0d1edb4fbd084e0fa814","slug":"notice-of-seizure-of-rights-to-pradhan-due-to-irregularities-in-construction-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-5750-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: निर्माण में गड़बड़ी पर प्रधान को अधिकार सीज का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: निर्माण में गड़बड़ी पर प्रधान को अधिकार सीज का नोटिस
विज्ञापन
हरदोई। गांव के विकास, निर्माण में गड़बड़ी पर डीएम ने हरपालपुर के शेखापुर नगरिया की प्रधान को पंचायतीराज अधिनियम के तहत वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज किए जाने का नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही दो पंचायत सचिवों से भी जवाब-तलब किया है। प्रधान से कहा है कि 15 दिन के अंदर साक्ष्य सहित व संतोषजनक जवाब न आने पर कार्रवाई कर दी जाएगी।
डीएम एमपी सिंह ने यह नोटिस डीडीओ और नलकूप खंड के अधिशासी अभियंता की जांच रिपोर्ट पर जारी की है। गांव के विकास, निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत भाजपा के कार्यालय मंत्री अतुल सिंह, शेखापुर नगरिया निवासी यतींद्र पाठकक्व हरीशंकर पाठक की शिकायती पत्र पर जांच कराई गई थी। जांच में इंटरलॉकिंग सहित अन्य कामों में गड़बड़ी पर प्रधान अर्चना राजपूत, तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी रीतू कुशवाहा, वर्तमान में काम देख रहे ग्राम विकास अधिकारी केशव शुक्ला को नोटिस जारी कर डीएम ने साक्ष्य सहित जवाब मांगे हैं।
जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि नोटिस के साथ ही गांव में विकास व निर्माण में मिली गड़बड़ी का भी उल्लेख किया गया है ताकि, उन्हीं बिंदुओं पर साक्ष्य सहित जवाब प्राप्त जा सकें।
विज्ञापन
सवायजपुर के निलंबित प्रधान को बर्खास्तगी का नोटिस
हरदोई। डीएम एमपी सिंह ने विकास खंड भरखनी के सवायजपुर के विकास, निर्माण में गड़बड़ी पर निलंबित चल रहे प्रधान विजय बाबू बाजपेयी को जांच पर अंतिम नोटिस जारी किया है। बताया कि अंतिम नोटिस पर जवाब न आने पर पंचायती राज अधिनियम व जांच नियमावली के तहत पद के दुरुपयोग पर कार्रवाई करते हुए बर्खास्तगी के साथ ही धनराशि की सचिव व प्रधान से वसूली भी कराई जाएगी।