{"_id":"63ed15e85174132429087813","slug":"notice-issued-to-non-pg-jr-doctors-service-terminated-from-15-hardoi-news-c-12-1-81655-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: नाॅन पीजी जेआर डॉक्टरों को नोटिस जारी, 15 से सेवा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: नाॅन पीजी जेआर डॉक्टरों को नोटिस जारी, 15 से सेवा समाप्त
Wed, 15 Feb 2023 10:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Wed, 15 Feb 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
नाॅन पीजी जेआर डॉक्टरों को नोटिस जारी, 15 से सेवा समाप्त
- ऐसे रहे हालात तो भटकने को मजबूर होंगे मरीज और उनके तीमारदार
- चार महीने से नान पीजी जेआर डॉक्टरों को नहीं मिला है मानदेय
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय हरदोई में तैनात नाॅन पीजी जेआर 45 डॉक्टरों को नोटिस दिया गया है। इनकी 15 मार्च को सेवाएं समाप्त हो जाएंगी। यह कार्रवाई मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य की ओर से की गई है।
मेडिकल कॉलेज से संबद्घ जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवा नाॅन पीजी जेआर डॉक्टरों के सहारे चल रही हैं। 15 मार्च को इनकी संविदा खत्म हो रही है। इससे पहले यदि नई भर्ती नहीं हुई तो अस्पताल की व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल हो जाएगी। मरीज को इलाज के लिए इधर-उधर भटकना पड़ सकता है। इस संबंध में नाॅन पीजी जेआर डॉक्टरों का कहना है कि अभी तक उनका नवीनीकरण हो रहा था, लेकिन इस बार अचानक उन्हें नोटिस जारी की गई है, जबकि यह नियमावली के खिलाफ है। इस नोटिस को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
चार माह नहीं मिला डॉक्टरों को वेतन
मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी करने वाले नाॅन पीजी जेआर डॉक्टरों को पिछले चार महीने से वेतन नहीं मिला है। इसी बीच अचानक नोटिस जारी होने से उनके आगे काफी परेशानियां आ गई है।
-- -- -- -- -- -- -- -
16 विभागों पर पड़ेगा असर
15 मार्च तक नई भर्ती या इन चिकित्सकों के नवीनीकरण पर फैसला नहीं हो सका, तो फिर जिला अस्पताल में अव्यवस्था फैल जाएगी। यहां का मेडिसिन, पल्मोनरी, सर्जरी, पैथोलॉजी, माइक्रोलॉजी, रेडियोलॉजिस्ट, डेंटल, एंटीआई, इमरजेंसी मेडिकल ड्यूटी, ओटी इसके अलावा जिला महिला अस्पताल में महिला ओपीडी पैथोलॉजी, सीजर नसबंदी सहित करीब 16 विभागों पर विशेष असर पड़ेगा।
वर्जन
शासन से आदेश आने पर होगी कार्रवाई
शासन से आदेश आने के बाद नॉन पीजी और जेआर डॉक्टरों का दोबारा साक्षात्कार कराया जाएगा। चार महीने से वेतन नहीं मिलने पर पूर्व प्रधानाचार्य को बुलाया गया है। उनसे बातचीत करने के बाद उनका वेतन दिया जाएगा। - डॉ. देश दीपक पाल, प्रधानाचार्य, मेडिकल कॉलेज