{"_id":"644d6f719a3d4846990ae608","slug":"notice-issued-to-all-beos-for-not-feeding-data-hardoi-news-c-12-1-207202-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: डाटा फीड न करने पर सभी बीईओ को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: डाटा फीड न करने पर सभी बीईओ को नोटिस जारी
Sun, 30 Apr 2023 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sun, 30 Apr 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। विद्यार्थियों का डाटा यू- डायस प्लस पर फीड न करने पर सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं, विद्यालय संचालकों को मान्यता समाप्त करने की चेतावनी दी गई है।
यू-डायस प्लस पोर्टल पर कक्षा एक से 12 तक विद्यार्थियों की प्रोफाइल अपलोड की जानी है। जनपद में संचालित 5492 विद्यालयों के नौ लाख से अधिक बच्चों का विवरण अपलोड किया जाना था। इसके लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को विद्यालय से डाटा फीड कराने के निर्देश दिए गए थे। मगर जनपद के 1075 मान्यता प्राप्त विद्यालयों ने अभी तक एक भी बच्चे का विवरण पोर्टल पर अपलोड नहीं किया है। सोमवार को बच्चों की प्रोफाइल अपलोड की प्रदेश स्तर पर समीक्षा की जानी है।
शनिवार की शाम जिला स्तर पर हुई समीक्षा में पाया गया कि 1073 विद्यालयों ने कार्य शुरू ही नहीं किया। इनमें 325 माध्यमिक विद्यालय और 750 बेसिक शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त विद्यालय हैं। विद्यालयों की ओर से डाट फीड करने का कार्य शुरू न करने पर बीएसए डा. विनीता की ओर से सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही संबंधित विद्यालयों के प्रबंधकों को पत्र जारी कर विवरण अपलोड न करने पर मान्यता समाप्त करने की चेतावनी दी है। सभी से जल्द- जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं।