फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Not too difficult after death

मौत के बाद भी मुश्किल कम नहीं

Thu, 09 Mar 2017 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हरदोई
ब्यूरो, अमर उजाला हरदोई Updated Thu, 09 Mar 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
Not too difficult after death
चाचा संजय सिंह के साथ गन्ने की सूख रही फसल दिखाता लल्ला सिंह का बेटा सबल सिंह। - फोटो : Amar ujala

किसान लल्ला सिंह की गन्ना खरीद पर्ची उसकी मौत के बाद और मुश्किल में फंस गई है। मृत्यु प्रमाण पत्र मिलने पर गन्ना समिति वारिस के नाम नई खरीद पर्चियां जारी करेगा। शनिवार को अधिकारी वोटों की गिनती में व्यस्त रहेंगे, उसके बाद छुट्टी है। मृत्यु प्रमाण पत्र बनने में ही 10 दिन से अधिक लग जाएंगे। ऐसे में किसान के गन्ना की खरीद कम से कम पंद्रह दिन बाद ही हो पाएगी।

विज्ञापन


हरियावां थाना क्षेत्र के उतरा गांव के किसान लल्ला सिंह पुत्र दृगपाल ने करीब 20 बीघे में गन्ने की फसल बोआई की थी। खेतों में गन्ना सूख रहा है, लेकिन उसे मिल से तौल की पर्चियां नहीं मिल रही थी। इससे परेशान होकर लल्ला ने बुधवार को खेत पर ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। गुरुवार को कानूनगो दीनदयाल और लेखपाल राजीव शुक्ल ने घर जाकर मृतक किसान की पत्नी व बेटों के बयान दर्ज किए। पत्नी ने बताया कि मात्र पांच पर्चियां ही मिली थीं। पर्चियां न आने के कारण लल्ला ने कुछ गन्ना चीनी मिल के बाहर दलालों के हाथ भी बेचा था। करीब 1.20 लाख रुपये बैंक का कर्ज भी चुकाना था। पर्ची न मिलने से खेत में गन्ना सूख रहा है। इसी चिंता ने किसान को फांसी लगाने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


लल्ला की मौत से उसकी गन्ना तौल पर्ची और मुश्किल में फंस गई है। चूंकि किसान लल्ला की मौत हो चुकी है इसलिए उसके नाम की खरीद पर्ची अभी नहीं आ सकती है। गन्ना सुपरवाइजर रविंद्र मिश्र ने बताया पहल्ले लल्ला के वारिस का नाम गन्ना सोसाइटी में दर्ज होगा। इसके बाद ही खरीद पर्ची जारी करेंगे। इसके लिए परिवार के लोगोें को पहले पंचायत सचिव से किसान का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना पड़ेगा। मृत्यु प्रमाण पत्र देने के बाद ही सोसाइटी वारिस का नाम दर्ज करेगी। चीनी मिल जीएम के प्रदीप त्यागी ने कहा कि वह बाहर हैं। पंचायत सचिव अमित ने बताया मृत्यु प्रमाण पत्र बनने में हफ्तेभर का समय लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्ज अदायगी व पढ़ाई की चिंता सता रही
किसान लल्ला सिंह के शव का बुधवार शाम को ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। ग्राम प्रधान मुन्नी सिंह ने पीड़ित परिवार के घर पर खाना भेजा। लल्ला पर ग्रामीण बैंक आफ हरियावां का 65 हजार और ग्रामीण बैंक आर्यावत पिहानीचुंगी का 60 हजार रुपये कर्ज है। पत्नी को बेटों, बेटी की पढ़ाई के साथ कर्ज चुकाने की भी चिंता खाए जा रही है।

न किसान नेता पहुंचे और न ही अफसर
गन्ना किसान लल्ला की मौत के दूसरे दिन भी कोई किसान नेता नजर नहीं पहुंचा। इसके अलावा जिला प्रशासन और गन्ना विभाग का भी कोई अधिकारी परिवार का हाल जानने नहीं गया।  

उतरा के ज्यादातर किसान परेशान
उतरा गांव के ज्यादातर किसान परेशान हैं। सुशीला ने बताया कि 12 बीघे गन्ना खेत में खड़ा है लेकिन अभी तक एक भी पर्ची नहीं आई है। भगवान शरण का पांच बीघे, रमेश पुत्र रामपाल का 10 बीघे, रामसागर का 12 बीघे, रघुवीर सिंह का 15 बीघे, राम निवास का 20 बीघे गन्ना खड़ा है।अब तक केवल एक पर्ची ही आई है। आशाराम ने 25 बीघे गन्ना बोया था, मंगलवार को आग लगने 10 बीघा जल गया। रघुवीर का भी नौ बीघे गन्ना जल गया है।


अप्रैल तक गन्ना खरीद की जाएगी
किसान लल्ला सिंह को गन्ना समिति से 17 पर्चियां भेजी गई थीं। इसका गन्ना खरीद कर एक लाख रुपये भुगतान भी किया जा चुका है। किसानों को पर्चियां भेजी रही हैं, अप्रैल तक गन्ना खरीद की जाएगी। -संजय कुमार जिला गन्ना अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed