फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Not helpless , Forum will make the right

नहीं लाचार, फोरम दिलाएगा अधिकार

Sun, 15 Mar 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sun, 15 Mar 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
Not helpless , Forum will make the right

भौतिकवादी इस युग में जहां हर पग को सहज बनाने को

विज्ञापन
बाजारों में उत्पादों की भरमार हुई, वहीं  इन उत्पादों के नाम व बिक्री पर भी भ्रष्टाचार व लूट खसोट भी बढ़ी, पर इन सबके बीच उपभोक्ता भी अब अपनी पूंजी को फंसा देख मायूस नहीं बल्कि अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहा है।

साथ दे रहा तो उपभोक्ता फोरम। शायद यही कारण रहे कि तभी इस जिले के जागरूक उपभोक्ताओं के दायर वादों में बीएसए से लेकर एलआईसी प्रबंधक पर भी हर्जाना लगाकर वादी को न्याय दिलाया गया है। कुल मिलाकर विश्व उपभोक्ता दिवस पर हर उपभोक्ता से अपने अधिकाराें के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया गया है।

उधर, औद्योगिक क्र ांति तथा व्यापार एवं वाणिज्य के विकास के  साथ ही उपभोक्ताओं के हितों को भी सुरक्षित रखने को उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम लागू किया गया। इसके तहत जिला उपभोक्ता फोरम, राज्य फोरम तथा राष्ट्रीय उपभोक्ता फ ोरम का गठन किया गया।

जिले में अपने अधिकारों को हासिल करने को उपभोक्ताओं में जागरूकता बढ़ी है। यही कारण है कि उपभोक्ता फोरम में दायर वादों की संख्या लगातार बढ़ी है। जिला उपभोक्ता फोरम के गठन से लेकर आज तक लगभग 15 हजार से अधिक वाद दर्ज हो चुके हैं। जिले में करीब वर्ष 1990 से उपभोक्ता फोरम अदालत कार्य कर रही हैं।

पर, बीते कुछ वर्षों में लोगों ने जागरूक होकर उपभोक्ता फोरम में वाद दायर कर अपने अधिकारों को प्राप्त किया है। अन्य अदालतों की अपेक्षा अभी भी फोरम में दायर होने वाले वादों की संख्या काफी कम है।

लोगों को सेवाएं प्रदान करने वाली संस्थाएं जैसे बीमा, अस्पताल, यातायात, विद्युत गृह निर्माण, मनोरंजन, वित्त एवं बैंक व अन्य व्यापार से जुड़ी संस्थाएं उपभोक्ता की श्रेणी में आ रही हैं। इस बाबत जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष बीपी शुक्ल ने बताया कि जिला उपभोक्ता फ ोरम के गठन के बाद से साल दर साल लोगों में जागरूकता आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed