{"_id":"69b057a4063694df020400d2","slug":"not-a-single-muslim-family-preparations-are-underway-to-change-the-name-of-babarpur-to-shaheed-mangal-pandey-nagar-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-146155-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मुस्लिम परिवार एक भी नहीं, बाबरपुर का नाम बदलकर शहीद मंगल पांडेय नगर करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मुस्लिम परिवार एक भी नहीं, बाबरपुर का नाम बदलकर शहीद मंगल पांडेय नगर करने की तैयारी
विज्ञापन
फोटो-24-धीरेंद्र प्रताप सिंह। आर्काइव
हरदोई। भरखनी विकास खंड की ग्राम पंचायत बाबरपुर का नाम बदलने की कवायद तेज हो गई है। स्थानीय ग्रामीणों का दावा है कि 1857 में क्रांति का बिगुल फूंकने वाले मंगल पांडेय के पूर्वज बाबरपुर के बाशिंदे थे। इसलिए बाबरपुर का नाम बदलकर शहीद मंगल पांडेय नगर किया जाए। ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत के प्रस्ताव के बाद अब जिला पंचायत ने भी बाबरपुर का नाम बदलने पर सहमति दे दी है।
भरखनी विकास खंड की ग्राम पंचायत बाबरपुर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती है। कभी राजनीतिक कारणों से तो कभी बाढ़ आने पर कटान के कारण यह गांव सुर्खियों में रहता है। इस बार यह गांव एक नई वजह से चर्चा में है। बीते 30 दिसंबर को ग्राम पंचायत की खुली बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान माधुरी देवी ने की। पंचायत भवन में आयोजित इस बैठक में ग्राम पंचायत सदस्य प्रेम स्वरूप और गोविंद दीक्षित ने ग्राम पंचायत का नाम बदले जाने का प्रस्ताव रखा। इसके पीछे तर्क दिया कि गांव में एक भी मुस्लिम परिवार नहीं रहता लेकिन गांव का नाम मुस्लिम शासक बाबर के नाम पर है।
दावा किया कि शहीद मंगल पांडेय के पूर्वज बाबरपुर के ही निवासी थे। ऐसे में ग्राम पंचायत का नाम बदलकर शहीद मंगल पांडेय नगर कर दिया जाए। उक्त प्रस्ताव को सर्व सम्मति से पारित कर दिया गया। पारित प्रस्ताव को क्षेत्र पंचायत को भेजा गया है। ब्लॉक प्रमुख अंजू सिंह ने नौ फरवरी 2026 को इस प्रस्ताव को क्षेत्र पंचायत के सदन में रखा और प्रस्ताव पारित हो गया। इस प्रस्ताव को जिला पंचायत भेजा गया। अब जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी ने भी इस प्रस्ताव पर सहमति देते हुए पत्रावली जिलाधिकारी अनुनय झा के पास भेजी है।
विज्ञापन
-बाबरपुर के ग्रामीण बताते हैं कि मंगल पांडेय के पूर्वज यहीं के निवासी थे। पूर्व में इसको लेकर किए गए दावों के आधार पर राजस्व विभाग में लगभग 15 वर्ष पहले कुछ पत्रावली भी चली थी। बाद में इनका क्या हुआ यह संज्ञान में नहीं है। फिलहाल ग्रामीणों की मांग को देखते हुए गांव का नाम बदलकर शहीद मंगल पांडेय नगर रखने का प्रस्ताव है। -धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी
-ग्राम पंचायत ने नाम बदलने का प्रस्ताव पारित कर क्षेत्र पंचायत को भेजा था। क्षेत्र पंचायत की बैठक में इस पर विचार हुआ। सर्व सम्मति से नाम बदले जाने के प्रस्ताव पर मुहर लग गई। संस्तुति करते हुए प्रस्ताव जिला पंचायत को भेजा गया है। जिला पंचायत से भी सहमति मिलने की जानकारी मिली है। -अंजू सिंह, ब्लॉक प्रमुख, भरखनी
-ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत से अनुमोदन के बाद जिला पंचायत को प्रस्ताव मिला था। 23 फरवरी को हुई जिला पंचायत की बैठक में यह प्रस्ताव रखा गया था। किसी भी सदस्य ने इस पर कोई आपत्ति नहीं जताई। सदन ने बाबरपुर का नाम बदले जाने पर सहमति दी है। इसकी आख्या भी अपर मुख्य अधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को भेजी गई है। -प्रेमावती, अध्यक्ष, जिला पंचायत
एमएलसी के प्रयासों से बदला जा चुका है हाजीपुर का नाम
जनपद में भरावन विकास खंड के हाजीपुर गांव का नाम बदला जा चुका है। इस गांव में एक भी मुस्लिम परिवार न होने के कारण यहां के लोगों ने नाम बदलने की मांग की थी। विधान परिषद सदस्य और याचिका समिति के सभापति अशोक अग्रवाल ने इस मुहिम की शुरूआत की और इसे अंजाम तक भी पहुंचाया। अब हाजीपुर का नाम बदलकर सियारामपुर किया जा चुका है। नाम बदले जाने की घोषणा बाकायदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की थी।