फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Normal life disrupted and crops damaged by 78.4 mm of rainfall.

Hardoi News: 78.4 मिलीमीटर बारिश से जनजीवन प्रभावित, फसलों को नुकसान

Tue, 01 Sep 2026 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Normal life disrupted and crops damaged by 78.4 mm of rainfall.
हरदोई। सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक हुई लगातार बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। सुबह 8:30 बजे तक करीब 78.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बारिश के पानी से शहर की सड़कें और सरकारी कार्यालयों के आसपास जलभराव हो गया। लोगों को पानी से होकर आवागमन करना पड़ा। वहीं खेतों में पानी भरने से फसलों पर भी असर पड़ने लगा है। खासकर सब्जियों की फसलों में फूल खराब होने लगे हैं और फसलों के सड़ने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन

इस बार मानसूनी बारिश लगातार अपने रंग दिखा रही है। इस साल करीब एक दशक बाद ऐसी मानसूनी बरसात हो रही है। बरसात से भूगर्भ जलस्तर में सुधार की उम्मीद है। रविवार रात से शुरू हुई बारिश सोमवार करीब 11 बजे तक होती रही। इससे शहर में सदर बाजार, सिनेमा रोड, नुमाइश चौराहा, धर्मशाला रोड, रामदत्त चौराहा, मेडिकल कॉलेज चौराहा, नघेटा रोड और रेलवेगंज आदि जगह-जगह जलभराव हो गया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट, विकास भवन और एसपी कार्यालय के बाहर भी जलभराव रहा। फरियादियों, वादकारियों, अधिवक्ताओं और अधिकारियों को पानी से होकर कार्यालय तक पहुंचना पड़ा। वहीं शहर में जलनिकासी की व्यवस्था लगातार बारिश के आगे बेअसर नजर आई। कलक्ट्रेट और विकास भवन परिसर के आसपास पानी जमा होने से काम से पहुंचे लोगों को परेशानी हुई। पानी निकासी के लिए नगरीय निकाय की तरफ से पंपसेट का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सब्जियों के फूल खराब, सड़ने की आशंका
लगातार बारिश अब किसानों के लिए लाभकारी नहीं रही। बरसात धान, गन्ना की फसल को छोड़कर अन्य फसलों और सब्जियों के लिए नुकसानदेय साबित होने लगी है। बारिश से खेतों में जलभराव की स्थिति बन जाती है। इससे सब्जियों की फसलों में फूल खराब होने लगे हैं। फसलों के भी सड़ने की आशंका बलवती हो गई है।
---
किसान की आमदनी होगी प्रभावित, बढ़ेंगी कीमतें
सांडी मिर्जापुर के किसान रामलखन के मुताबिक लगातार हो रही बरसात के कारण बारिश की बूंदों से सब्जियों के फूल नष्ट हो रहे हैं या टूट जा रहे हैं। इसका सीधा असर उत्पादन पर पड़ेगा। इससे किसान की आमदनी भी प्रभावित होगी और कीमतें भी बढ़ेंगी।
---
मिर्जापुर के किसान महेंद्र के मुताबिक बरसात से खेतों में जलभराव हो जाता है। अधिक नमी के कारण सब्जियों की फसलों के फूल और कोमल भाग सड़ने की आशंका है। बड़ी मात्रा में सब्जियों की खेती किए जाने से किसानों पर भी असर पड़ेगा।

----
बरसात गन्ना और धान की फसल के लिए फिलहाल लाभकारी हो सकती है लेकिन अन्य फसलों के लिए लगातार बारिश और जलभराव नुकसानदायक है। खेतों में लंबे समय तक पानी जमा होने से पौधों की जड़ों को नुकसान पहुंचता है। किसानों को सलाह है कि वह खेतों में पानी का जमाव न होने दें। -डॉ. एके तिवारी, अध्यक्ष, कृषि विज्ञान केंद्र, तत्योरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed