{"_id":"66c24fdd2f16fbcb0b09b814","slug":"noose-found-around-laborers-neck-suspicion-of-murder-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-118489-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मजदूर के गले में कसा मिला फंदा, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मजदूर के गले में कसा मिला फंदा, हत्या की आशंका
विज्ञापन
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी मजदूर का शव एक पेड़ के नीचे पड़ा मिला है। उसके गले में रस्सी का फंदा कसा है, रस्सी का दूसरा छोड़ पेड़ की डाल से फंसा है। पिता ने हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
देवरिया निवासी इरफान (30) मजदूरी करता था। पंजाब और उत्तराखंड में मजदूरी करने के लिए जाता था। शुक्रवार को वह अपनी ससुराल टड़ियावां थाना क्षेत्र के थम्हरवा गांव गया था और पत्नी सालिया को लेकर घर लाया था। शनिवार की शाम चार बजे वह हरिहरपुर बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला था। शनिवार की सुबह गांव में ही सेमरा तालाब के पास गन्ने के खेत में पेड़ के नीचे उसका शव पड़ा मिला। सिर और अंगुलियों पर चोट के निशान भी थे। घटना की जानकारी पर पिता अली मोहम्मद परिजनों और ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच की। शर्ट और पैंट की जेब से एक एक सुसाइड नोटनुमा पर्ची मिली। एक पर्ची पर उसका नाम लिखा था, जबकि दूसरी पर्ची पर तुमने मेरी बात नहीं मानी इसलिए जान दे रहा हूं लिखा था।
पिता अली मोहम्मद ने बताया कि सालिया ने सात अगस्त को हरिहरपुर चौकी पर पति इरफान की शिकायत की थी। पुलिस के बुलाने पर इरफान 13 अगस्त को हरिद्वार से आया था। 14 अगस्त को चौकी में ही समझौता हो गया था। 16 अगस्त को वह साालिया को उसके मायके से घर ले आया था। पिता का आरोप है कि पत्नी, पत्नी के भाइयों और मां ने मिलकर इरफान के साथ मारपीट की थी। इसी से परेशान होकर उसने या तो खुदकुशी की है या फिर आरोपियों ने हत्या की है। प्रभारी निरीक्षक टड़ियावां अशोक सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।