फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Nominations of Hardoi parliamentary constituency will be held in DM court room

Hardoi News: डीएम न्यायालय कक्ष में होंगे हरदोई संसदीय क्षेत्र के नामांकन

Wed, 17 Apr 2024 11:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Wed, 17 Apr 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Nominations of Hardoi parliamentary constituency will be held in DM court room
हरदोई। लोकसभा चुनाव के लिए चौथे चरण के लिए आज (बृहस्पतिवार) से संसदीय क्षेत्र हरदोई और मिश्रिख के लिए नामांकन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। नामांकन प्रक्रिया के लिए प्रशासन ने सभी बंदोबस्त कर लिए हैं।
विज्ञापन

संसदीय क्षेत्र हरदोई के लिए डीएम न्यायालय कक्ष और मिश्रिख के लिए एडीएम न्यायालय कक्ष में नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, प्रत्याशियों, मीडिया कर्मियों के लिए अमर जवान चौक की ओर से गेट नंबर दो से कलक्ट्रेट में प्रवेश का रास्ता दिया गया है।
विज्ञापन

चौथे चरण के चुनाव के लिए प्रशासन ने बुधवार को ही नामांकन प्रक्रिया की सभी तैयारियों को पूरा करा लिया। नामांकन कक्षों में सीसीटीवी कैमरों को लगवाया गया है। प्रत्याशियों, समर्थक व प्रस्ताव के लिए भी व्यवस्था कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामांकन के दृष्टिगत कलक्ट्रेट के सामने की अमर जवान चौक से पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस तिराहा मार्ग को नो-व्हीकल जोन घोषित किया गया है। इस पर आवागमन बंद रहेगा। इस मार्ग पर प्रधान डाकघर की ओर से आने वाले दोनों मार्गों पर भी बैरिकेडिंग करा दी गई है। इन मार्गों पर भी आवागमन बंद रहेगा।
कलक्ट्रेट परिसर में प्रवेश के लिए अमर जवान चौक पर लगाए गए बैरियर पर पुलिस फोर्स के साथ ही मजिस्ट्रेट की भी ड्यूटी लगाई गई है। यहां से अधिकारी, कर्मचारी, प्रत्याशी व अधिकृत व्यक्ति पैदल ही प्रवेश पा सकेंगे। कलक्ट्रेट परिसर में बैरिकेडिंग कराकर संसदीय क्षेत्र हरदोई और मिश्रिख के नामांकन कक्ष का रास्ता भी तय किया गया है।

सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक लिए जाएंगे नामांकन
जिला निर्वाचन अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए हरदोई संसदीय क्षेत्र के वह निर्वाचन अधिकारी हैं। संसदीय क्षेत्र मिश्रिख की सीडीओ सौम्या गुरुरानी निर्वाचन अधिकारी हैं। नामांकन पत्र प्राप्त किए जाने के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक की समयावधि तय है। इस अवधि से पहले और बाद में नामांकन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे, नामांकन पत्र कक्ष में प्राप्त होने के समय को भी दर्ज किया जाएगा।


जमानत राशि चालान से करनी होगी जमा
लोकसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने सामान्य श्रेणी के लिए 25,000 और एससी-एसटी के लिए 12,500 रुपये जमानत राशि तय की है। प्रत्याशिता के लिए जमानत राशि को चालान पास कराकर जमा करना होगा। बताया गया कि वैसे नकद जमानत राशि लिए जाने का भी प्रावधान दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed