{"_id":"f2dadcf5dceeb478901b7f4406eedbb8","slug":"nomination-of-advocates-union-election-on-december-16-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 दिसंबर को नामांकन, 22 को मतदान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 दिसंबर को नामांकन, 22 को मतदान
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Tue, 17 Nov 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिवक्ता संघ के वार्षिक चुनाव की तिथियों की घोषणा सोमवार को संघ अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद बाजपेयी ने आमसभा की बैठक में की। संघ अध्यक्ष ने वकीलों की मांग पर सदस्यता शुल्क जमा करने का एक और मौका दिया है। तिथियों की घोषणा होते ही कचहरी में चुनावी माहौल बनने लगा।
विज्ञापन
अधिवक्ता संघ महामंत्री कमलेश पांडे ने सोमवार को बैठक का संचालन करते हुए चुनाव तिथियों को तय करने के बाबत सदन में चर्चा कराई। संघ अध्यक्ष ने वकीलों की मांग पर बकाया सदस्यता शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 21 नवंबर तय कर दी।
विज्ञापन
वहीं आठ दिसंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। 11 दिसंबर तक आपत्तियां दाखिल की जा सकेंगी। 14 दिसंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष व महामंत्री समेत 22 पदों के लिए प्रत्याशी 16 दिसंबर को नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
17 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच और वापसी होगी। 22 को मतदान और 23 दिसंबर को मतगणना की जाएगी। संघ चुनाव की तिथियों की घोषणा होते ही संभावित प्रत्याशियों ने वकीलों से संपर्क साधना शुरू कर दिया। संघ के महामंत्री कमलेश पांडे ने बताया कि इस बार अधिवक्ता संघ के चुनाव में मतदान फोटोयुक्त मतदाता सूची से कराए जाएंगे। जिन वकीलों ने अपना विवरण व फोटो नहीं उपलब्ध कराया है, वे 21 नवंबर तक दे दें।