{"_id":"a9837cdaeccc2cd2edad9859c36fdbc4","slug":"nominated-accused-demand-action-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामजद आरोपियों पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामजद आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Tue, 23 Dec 2014 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना पचदेवरा में नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई
विज्ञापन
कराए जाने की मांग को लेकर भाजयुमो के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक
ज्ञापन सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सौंपा। साथ ही यह भी कहा कि यदि
कार्रवाई न हुई तो भाजयुमो आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोविंद अग्रवाल को ज्ञापन सौंपते हुए भाजयुमो के जिलाध्यक्ष संदीप सिंह व पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह ने बताया कि पचदेवरा के ग्राम गिरधरपुर निवासी विपनीश सिंह युवा मोर्चा के भरखनी मंडल अध्यक्ष हैं। इनके द्वारा 18 दिसंबर को गांव के ही दो व्यक्तियों को नामजद सहित चार के खिलाफ मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया था। विपनीश के सिर में गंभीर चोट आई हैं।
पदाधिकारियों ने कहा कि आरोपी लगातार धमका रहे हैं। पुलिस मामला रफा दफा करने के मूड में है। जिसे युवा मोर्चा द्वारा कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से न्याय की मांग करते हुए पदाधिकारियों ने जल्द चारों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है।
अन्यथा की स्थिति में न्यायहित में आंदोलन करने के लिए बाध्य होने की भी चेतावनी दी गई। इस मौके पर गीत सिंह गौर, जीत ठाकुर, धीरज सिंह, अर्जुन सिंह चंदेल, विवेक प्रताप सिंह, वैभव सिंह, संजीव सिंह और प्रदीप सिंह आदि मौजूद थे।