फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   no ultrasound facality in women hospital

महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने आएं, तारीख ले जाएं

Sat, 03 Sep 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
no ultrasound facality in women hospital
हरदोई। सरकारी अस्पतालों में रेडियोलॉजिस्ट न होने से मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। महिला अस्पताल में संविदा पर तैनात रेडियोलॉजिस्ट के कंधों पर 200 मरीजों के अल्ट्रासाउंड का बोझ है। डॉक्टर सिर्फ एक घंटे जांच करते हैं। इसके बाद मरीजों को तारीख देकर लौटा दिया जाता है। ऐसे में लोग 500 से 600 रुपये खर्च कर निजी सेंटरों पर जांच कराने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

जिले में 30 सीएचसी और 69 पीएचसी संचालित हैं।
इसके अलावा मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल और महिला अस्पताल हैं। एक 100 शैया संयुक्त चिकित्सालय भी है। हाल ये है कि किसी भी अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट नहीं हैं। इसके कारण मरीज दर्द से कराहते रहते हैं और उनका अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाता है। सूत्रों के मुताबिक डॉक्टर सिर्फ 40 से 45 अल्ट्रासाउंड करते हैं। अन्य मरीजों को जांच के लिए चार-पांच दिन बाद की तारीख दे दी जाती है।
विज्ञापन

ये है स्थिति
महिला अस्पताल में दोपहर एक बजे डॉक्टर अल्ट्रासाउंड कक्ष में आते हैं। सिर्फ एक घंटे जांच करते हैं। दो बजते ही जांच बंद हो जाती है। कर्मचारी अगले दिन आने की बात कहकर मरीजों को चलता कर देते हैं। दिन भर अल्ट्रासाउंड के लिए भटकते मरीज शाम को बिना जांच के तारीख लेकर चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला अस्पताल में संविदा पर तैनात एक रेडियोलॉजिस्ट से जैसे-तैसे जांचें कराई जा रहीं हैं। इसके कारण दिक्कतें हो रहीं हैं। - डॉ. विनीता चतुर्वेदी, सीएमएस, जिला महिला अस्पताल

दो दिन नहीं आए डॉक्टर
शाहाबाद ब्लॉक के बिलहारी गांव निवासी गुड़िया ने बताया कि उनके पेट में दर्द हो रहा था। पांच दिन पहले उसने जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. विवेक वर्मा को दिखाया था। डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड लिखा था। वह उसी दिन महिला अस्पताल के अल्ट्रासाउंड कक्ष में पर्चा जमा करके आईं। दो दिन डॉक्टर नहीं आए। शनिवार को फिर जांच कराने गईं तो अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर मरीजों की कतार लगी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed