फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   no sweter supply for children

स्वेटर बिना कपकपाएंगे चार लाख नौनिहाल, ठंड में प्रक्रिया हुई बेहाल

Sat, 02 Nov 2019 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
no sweter supply for children
अहिरोरी ब्लाक के एक परिषदीय स्कूल में मौजूद बच्चे। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : HARDOI
हरदोई। ठंडी शुरू हो गई है पर परिषदीय स्कूलों के बच्चों को अब तक स्वेटर नहीं बांटे गए हैं। शासन से 31 अक्तूबर तक उन्हें स्वेटर बांटने के निर्देश थे लेकिन न टेंडर प्रक्रिया पूरी हुई और न ही वर्क ऑर्डर भेजा गया।
विज्ञापन

गड़बड़ियों को रोकने के लिए शासन ने इस बार स्वेटर खरीद की प्रक्रिया में बदलाव किया है। अब जेम पोर्टल के जरिए स्वेटर खरीदे जाने हैं। तीन माह पहले शासन ने 31 अक्तूबर तक बच्चों को स्वेटर बांटने के निर्देश दिए थे। लेकिन अब तक न टेंडर प्रक्रिया पूरी तरह से ठीक हुई और न ही वर्क ऑर्डर भेजा गया। सुबह-शाम की ठंड शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

बीएसए हेमंत राव का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। बस वर्क आर्डर जारी होना है। दिवाली की छुट्टी के चलते कार्यालय आदि बंद रहे थे, जिसके बाद कार्य में देरी हुई। दो दिन में वर्क आर्डर जारी कर नवंबर के पहले सप्ताह में ही स्वेटर बांट दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी कराने के लिए सीडीओ निधि गुप्ता वत्स भी लगातार समीक्षा कर रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार लाख 60 हजार बच्चों को मिलेंगे स्वेटर
जिले के चार हजार परिषदीय स्कूलों मेें चार लाख 60 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं हैं। जिनको एक-एक स्वेटर बांटा जाना है।
जनप्रतिनिधियों से कराए जाएंगे वितरण
स्कूलों में स्वेटर वितरण सांसद, विधायक, नगर पालिका चेयरमैन व आला अधिकारियों के माध्यम से कराया जाएगा। इसको लेकर निदेशक ने बीएसए को निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed