{"_id":"68374a6f01db98e8e70e1428","slug":"no-relief-even-from-summer-special-trains-scramble-for-reservations-continuesno-relief-even-from-summer-special-trains-scramble-for-reservations-continues-hardoi-news-c-213-1-hra1004-132007-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: गर्मी विशेष ट्रेनों से भी नहीं राहत, आरक्षण के लिए जारी मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: गर्मी विशेष ट्रेनों से भी नहीं राहत, आरक्षण के लिए जारी मारामारी
विज्ञापन
हरदोई। रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत के लिए भले ही गर्मी विशेष ट्रेनों का संचालन कराया है, लेकिन इनसे भी यात्रियों को राहत नहीं मिल रही है। यात्रियों की भीड़ की वजह से विशेष ट्रेनों में भी लंबी प्रतीक्षा सूची है। यात्रियों को तत्काल में आरक्षण के लिए जुगाड़ लगानी पड़ रही है।
गर्मी की छुट्टी के लिए चलने वाली विशेष ट्रेनों ने मुश्किलें और अधिक बढ़ा रखी हैं। यात्रियों की भीड़ को काबू करने के लिए गर्मी विशेष ट्रेनें तो चलाई गई हैं लेकिन आरक्षण के लिए यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। रेलवे ने हरदोई रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाली चार जोड़ा विशेष ट्रेन संचालित की है। दरभंगा से दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 04011 मंगलवार और शनिवार और 04012 बुधवार और शनिवार को संचालित होती है। इस ट्रेन में प्रतीक्षा सूची एक तरफ से 100 के उपर और दूसरी ओर 10 से 20 तक हो गई है।
गोरखपुर से दिल्ली के बीच संचालित ट्रेन 04022 शुक्रवार और 04021 शनिवार को संचालित हो रही है। इसमें भी जून के शुरुआती सप्ताह में प्रतीक्षा सूची 15 से 20 पहुंच गई है। मुजफ्फपुर से आनंद विहार टर्मिनस तक चलने वाली ट्रेन 05283 शुक्रवार को और ट्रेन 05284 शनिवार को संचालित होती है। इसमें भी 10 दिन बाद के ही टिकट मिल रहे हैं और चंडीगढ़ से पटना के बीच चलने वाली ट्रेन 04504 शुक्रवार को और 04503 शनिवार को संचालित है। हालांकि इसमें सीटें मिल रहीं हैं। रेल अधिकारी अंबुज मिश्रा ने बताया कि यात्रियों की सहूलियत के लिए रेलवे प्रयास कर रहा है।