{"_id":"5dfb79fd8ebc3e87f0306b57","slug":"no-one-is-threatened-by-the-citizenship-amendment-law-hardoi-news-knp533128264","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिकता संशोधन कानून से किसी को नहीं खतरा, अफवाहों से बचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिकता संशोधन कानून से किसी को नहीं खतरा, अफवाहों से बचें
विज्ञापन
फोटो-26- मल्लावां कोतवाली में अल्पसंख्यकों के साथ बैठक करते कोतवाल शिवशंकर सिंह। संवाद न्यूज एजें
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकता संशोधन कानून लागू होने के बाद प्रदेश के कई जनपदों से आ रही अप्रिय स्थितियों की खबरों से जिला प्रशासन और पुलिस भी सतर्क हो गया है। पुलिस और प्रशासन ने अलग-अलग थानों और कोतवाली में शांति समितियों की बैठक की तो कुछ स्थानों पर पैदल मार्च भी किया।
टोडरपुर प्रतिनिधि के अनुसार मझिला थानाध्यक्ष संजीव शर्मा ने मुस्लिम बाहुल्य गांव टुमुर्की में ग्रामीणों के साथ बैठक की और उन्हें नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही यह भी बताया कि किसी को भी इस कानून से डरने और परेशान होने की जरूरत नहीं है। इससे किसी का भी अहित नहीं होगा। इस दौरान तौहीद खां, राशिद अंसार, अलाउद्दीन, बब्बन, नईम खां आदि मौजूद रहे।
मल्लावां कोतवाली में गुरुवार दोपहर मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बैठक की। इस दौरान उन्होंने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। साथ ही कहा कि अगर कोई माहौल बिगाड़ने की कोशिश करें तो उसकी जानकारी तत्काल दें। बैठक में मोहम्मद लारिब, डा. अनवर, वाहिद शेख, शानू, सागर सिद्दीकी, औसाफ अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
गोपामऊ कस्बे में पुलिस बल ने पैदल मार्च किया। इस दौरान कस्बा वासियों को बताया गया कि धारा-144 लागू है। शांति व्यवस्था बनाए रखें। अल्पसंख्यक समाज के लोगों को भी जागरूक किया गया।
शाहाबाद में मुस्लिम समाज के बुद्धिजीवियों के साथ एसडीएम अतुल प्रकाश श्रीवास्तव ने बैठक की। इस दौरान उन्होंने शांति व्यवस्था बनाए रखने की बात कही। सीओ उमाशंकर सिंह और कोतवाल एसपी उपाध्याय ने भी सभी से सहयोग मांगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।