{"_id":"6ae626611eaf83ec3a074e7b","slug":"no-need-to-book-an-appointment-for-an-ultrasound-the-examination-will-be-done-on-the-same-day-hardoi-news-c-213-1-hra1004-159358-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: अल्ट्रासाउंड के लिए नहीं लगाना पड़ेगा नंबर, उसी दिन होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: अल्ट्रासाउंड के लिए नहीं लगाना पड़ेगा नंबर, उसी दिन होगी जांच
विज्ञापन
फोटो- 15- अमर उजाला में 30 अक्तूबर के अंक में प्रकाशित खबर।
हरदोई। मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड जांच के लिए मरीजों को अब दो से तीन दिन का इंतजार नहीं करना होगा। मरीज जिस दिन जांच कराने पहुंचेंगे उसी दिन उनका अल्ट्रासाउंड किया जाएगा। अमर उजाला में मरीजों की परेशानी को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने व्यवस्था में बदलाव कर दिया है। इससे पेट दर्द और गर्भस्थ शिशु की स्थिति से संबंधित जांच कराने पहुंचने वालीं महिलाओं को राहत मिलेगी।
मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन करीब 75 से 80 मरीज अल्ट्रासाउंड कराने पहुंचते हैं। इनमें गर्भवती महिलाओं की संख्या अधिक रहती है। पहले सीमित समय और मरीजों की अधिक संख्या के चलते सभी की जांच उसी दिन नहीं हो पाती थी। ऐसे में मरीजों को दो से तीन दिन बाद की तारीख देकर वापस कर दिया जाता था। इस व्यवस्था से मरीजों को बार-बार अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ते थे। दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को सबसे अधिक परेशानी होती थी।
इस समस्या को अमर उजाला ने 30 अक्तूबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मरीजों की सुविधा को देखते हुए तत्काल व्यवस्था में बदलाव कर दिया। मरीजों को जांच कराने के लिए अगली तारीख नहीं दी जाएगी बल्कि उसी दिन अल्ट्रासाउंड किया जाएगा। प्रधानाचार्य डॉ. जेबी गोगोई ने बताया कि डॉक्टरों को निर्देशित कर मरीजों की लंबित सूची को समाप्त कर दिया गया है। जिस दिन मरीज आएंगे उसी दिन उनका अल्ट्रासाउंड किया जाएगा। इससे मरीजों को बार-बार दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।