फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   no money in atm

दो ने पूरी की आस, बाकी हर एटीएम ने किया निराश

Tue, 29 Oct 2019 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
no money in atm
सिनेमा चौराहा पर एचडीएफसी बैंक के एटीएम का आधा गिरा शटर। अमर उजाला - फोटो : HARDOI
हरदोई। दिवाली पर बैंकों में अवकाश के कारण लोगों ने पैसे निकालने के लिए एटीएम बूथ का रुख किया तो उन्हें निराशा मिली। शहर के अधिकांश एटीएम नगदी न होने के कारण डिब्बा साबित हुए। कहीं एटीएम का शटर गिरा नजर आया तो कहीं धन न होने के कारण सन्नाटा दिखा। कुछ एटीएम चालू रहे लेकिन उनमें लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन

26 को चौथे शनिवार, दीपावली, परेवा और मंगलवार को भाईदूज के कारण बैंकों में अवकाश रहा। ऐसे में लोगों को एटीएम से राहत मिलने की उम्मीद थी। लेकिन सोमवार शाम होते-होते अधिकांश एटीएम खाली हो गए। मंगलवार को धन निकासी के लिए सिनेमा रोड के एचडीएफसी बैंक के एटीएम पर खड़े लोग निराश नजर आए।
विज्ञापन

कुछ आगे स्थित दूसरे एटीएम बूथ पर गए तो वहां भी रुपये नहीं थे। रेलवेगंज स्थित आईसीआईसीआई बैंक का एटीएम भी मंगलवार को शोपीस साबित हुआ। इस एटीएम के ठीक बगल में आईडीबीआई बैंक के एटीएम में भी रुपये नहीं थे। यहां आए खाता धारकों को भी निराशा हाथ लगी। जिंदपीर चौराहे के निकट स्थित नगर विकास सहकारी बैंक के एटीएम का शटर भी रुपये न होने के कारण गिरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में बड़ा चौराहे के निकट स्थित एटीएम खाता धारकों के लिए राहत का सबब बना। यहां एटीएम चालू होने की जानकारी पर बड़ी संख्या में लोग धन निकासी के लिए पहुंच गए लेकिन कतार में इंतजार करना पड़ा। स्टेशन रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम ने भी लोगों को थोड़ी राहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed