{"_id":"5b1428554f1c1bf36e8b600b","slug":"no-electricity-from-3-days-people-block-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन से बिजली गुल, नाराज लोगों ने लगाया जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन से बिजली गुल, नाराज लोगों ने लगाया जाम
हरदाेई
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
जाम लगाए लोगों से वार्ता करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंधी और बारिश के बाद तीन दिन से बिजली गुल होने से नाराज कस्बे के मोहल्ला गढ़ी के लोगों ने रविवार शाम शाहाबाद-पिहानी मार्ग पर जाम लगा दिया। शहर कोतवाली पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन मरम्मत शुरू होने के बाद ही लोग मार्ग से हटे। इस दौरान करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मोहल्ला गढ़ी में शुक्रवार रात आई तेज आंधी के कारण कई पोल उखड़ गए और तार टूट गए थे। इसके कारण गढ़ी मोहल्ले की आपूर्ति बंद हो गई थी। आपूर्ति दोबारा चालू कराने के लिए जब यहां के बाशिंदों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया तो सिर्फ आश्वासन मिला। रविवार शाम तक भी जब आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो पूर्व सभासद तारिक के नेतृत्व में बाशिंदों ने जाम लगा दिया। पिहानी-शाहाबाद मार्ग पर जाम लगने की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाया। लोगों ने कहा कि जब तक आपूर्ति शुरू नहीं होगी, तब तक जाम नहीं खोलेंगे। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक उमाशंकर उत्तम ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। लगभग एक घंटे बाद जब विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने कार्य शुरू किया, तब जाम खोला गया।
विज्ञापन